नई दिल्ली
ग्राहकों के लिए खुशखबरी। रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी फिर शुरू हो गई है। फिर चाहे इंडियन गैस (Indane Gas) की बात हो, एचपी (HP Gas) की हो या फिर भारत गैस (Bharat Gas) की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहले भी कई बार ग्राहकों के खाते में सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायतें आ रही थीं, लेकिन अब सब्सिडी शुरू होने के बाद शिकायतें आनी बंद हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक अब एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को 79.26 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी के रूप में दिया जा रहा है।
पहले भी सब्सिडी आ रही थी, लेकिन कई ग्राहकों के खाते में सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। अब दुबारा सब्सिडी शुरू होने के बाद ये शिकायतें नहीं आएंगी। गैस सब्सिडी (Gas Subsidy) नहीं मिलने के कारण ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Modi) की उज्जवला योजना (ujjwala yojana) के चूल्हे भी ठंडे पड़ने लगे थे।
हर प्रदेश में अलग सब्सिडी
एलपीजी उपभोक्ताओं को 79.26 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी के रूप में दिया जा रहा है। यह अलग-अलग प्रदेश में अलग—अलग सब्सिडी मिल रही है। कई उपभोक्ताओं को 79.26 रुपए की सब्सिडी मिल रही है तो कई को 158.52 रुपए या फिर 237.78 रुपए की सब्सिडी मिल रही है। ऐसे में असमंजस हैं कि आखिर कितनी सब्सिडी मिल रही है।
अपने आधार नंबर को गैस कनेक्शन से जोड़ लें
अगर आपके पास गैस कनेक्शन है तो आप अपने आधार नंबर को अपने गैस कनेक्शन से जोड़कर सीधे अपने बैंक खाते में सब्सिडी (Gas Subsidy Check) की राशि प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे कई तरीके हैं जिनके द्वारा आप अपने आधार नंबर को अपने गैस कनेक्शन से जोड़ सकते हैं।
अगर आपका गैस कनेक्शन मोबाइल नंबर से लिंक्ड है तो उसे चुनें, नहीं है तो 17 डिजिट का LPG ID दर्ज करें। LPG ID दर्ज करने के बाद वेरिफाई करें और सबमिट करें। बुकिंग की तारीख जैसी कई जानकारियां भरें, तब सब्सिडी की जानकारी आपको दिखेगी। आप चाहें तो कस्टमर केयर नंबर 1800-233-3555 से भी जानकारी ले सकते हैं।
घर बैठे चेक कर सकते हैं सब्सिडी
आपके खाते में सब्सिडी आई है या नहीं या फिर आई तो कितनी आई। इसे आप बहुत ही आसान प्रक्रिया से घर बैठे चेक कर सकते हैं।
1. सबसे पहले www.mylpg.in ओपन करें।
2. अब आपको स्क्रीन के दाईं तरफ गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो नजर आएगी।
3. यहां आप अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें।
4. इसके बाद स्क्रीन पर एक नया विंडो ओपन हो जाएगा जो आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर का होगा।
5. अब सबसे ऊपर दाईं तरफ साइन-इन और न्यू यूजर के ऑप्शन टैप करें।
6. अगर आप पहले से यहां अपनी आईडी बना रखी है तो साइन-इन करें। अगर आपकी आईडी नहीं है तो आप न्यू यूजर पर टैप कर वेबसाइट पर लॉगइन करें।
7. अब आपके सामने विंडो ओपन होगा उसमें दाईं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री पर टैप कर दें।
8. यहां आपको यह जानकारी मिलेगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गई है और कब दी गई है।
9. इसके साथ ही, यदि आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है तो आप फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करें।
10. अब आप सब्सिडी का पैसा न मिलने की शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।
11. इसके अलावा आप इस टोल फ्री नंबर 18002333555 पर फ्री में कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
