सरपंच चुनाव में 319 वोटों की धांधली पर भड़की हिंसा, समर्थकों के पथराव से DSP-ASI समेत 4 पुलिसकर्मी लहूलुहान

अलवर के राजपुरबड़ा में सरपंच चुनाव की मतगणना पर विवाद के बाद पुलिस पर पथराव हुआ। डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी घायल, छह लोग हिरासत में लिए गए।

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र की राजपुरबड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के चुनाव के नतीजे क्या आए, मानों पूरा इलाका रणक्षेत्र बन गया। वोटों की गिनती में कथित तौर पर 319 वोटों की धांधली का आरोप लगाते हुए हारे हुए प्रत्याशी और उसके समर्थकों का गुस्सा ऐसा फूटा कि उन्होंने समझाने गई पुलिस टीम पर ही पत्थरों की बारिश कर दी। इस अचानक हुए जानलेवा हमले में डीएसपी देशराज कुलदीप और एएसआई कामम खान के सिर फट गए, जबकि दो कांस्टेबल भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

क्या है वोटों की धांधली का पूरा सच?

सरपंच पद के चुनाव में पराजित हुए प्रत्याशी महेंद्र कुमार शर्मा का दावा है कि शुक्रवार शाम जब मतदान थमा था, तब उन्हें कुल 4019 वोट पड़ने की जानकारी दी गई थी। लेकिन जब सुबह मतपेटी खुली और गिनती हुई, तो उनके वोटों की संख्या घटकर सीधे 3700 बता दी गई।

प्रत्याशी का सीधा आरोप है कि उनके 319 वोट गायब कर दिए गए या गिने ही नहीं गए। इस भारी अंतर को लेकर जब समर्थकों ने आपत्ति जताई और कोई सुनवाई नहीं हुई, तो गुस्साए लोग पूरी रात धरने पर बैठ गए और हंगामा करते रहे।

सुबह होते ही उग्र हुई भीड़, पुलिस वाहनों के परखच्चे उड़ाए

शनिवार सुबह जब हालात बेकाबू होने की खबर मिली, तो डीएसपी देशराज कुलदीप भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को समझाने और शांत कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन आक्रोशित प्रदर्शनकारी अपनी जिद पर अड़े रहे।

देखते ही देखते भीड़ ने उग्र रूप ले लिया और पुलिसकर्मियों पर पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस की ऑफिशियल गाड़ियों और कई बाइकों में भी जमकर तोड़फोड़ की, जिससे इलाके में भारी भगदड़ मच गई।

एसपी बोले- महिलाएं भी थीं शामिल, 6 गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुधीर चौधरी ने तुरंत मोर्चा संभाला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस पथराव और हिंसा में कुछ महिलाएं भी फ्रंट फुट पर शामिल थीं।

पुलिस ने त्वरित और सख्त एक्शन लेते हुए अब तक 6 उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया है। सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इलाके में फिलहाल तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?

Himachal News: नेपाली मजदूरों को घास कटवाने ले जा रहे थे मां-बेटे, रास्ते में काल बनकर आई कार; 5 की मौत

PNB महाघोटाला: 35 करोड़ से बढ़कर 200 करोड़ पार, पूरा स्टाफ सस्पेंड, CBI की एंट्री से मचा हड़कंप; लॉकर से गहने भी गायब

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के DA पर बड़ा फैसला, 3% बढ़ोतरी के साथ आया ऐसा आदेश; एरियर को लेकर जानें क्या हुआ?

RAS पंकज ओझा को चार्जशीट, 14 फेसबुक पोस्ट पर घिरे, सरकार ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, अब क्या होगा?

रिटायरमेंट के बाद विभागीय जांच चल रही है तो भी नहीं रुकेगी पेंशन? राजस्थान हाईकोर्ट के इस फैसले में कर्मचारियों के लिए क्या है खास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *