भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। छात्राओं और संकाय सदस्यों ने एकता की शपथ ली।
भरतपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं और संकाय सदस्यों ने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उर्मिला मीणा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रभारी योगेंद्र सिंह ने उपस्थित छात्राओं और संकाय सदस्यों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी निशांत सिंह चौहान, सुश्री प्रीति मौर्य और सुश्री निधि सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति जिम्मेदारी के महत्व का संदेश दिया गया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
