हरियाणा सरकार ने 48 घंटे के भीतर पुलिस विभाग में फिर बड़ा फेरबदल किया है। 9 IPS-HCS अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। करनाल SP नरेंद्र बिजारणिया को IRB कमांडेंट और मेधा भूषण को पानीपत SP बनाया गया है।
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस विभाग में ट्रांसफर के आदेश जारी होने के महज 48 घंटे के भीतर ही सरकार ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल कर दिया। 9 IPS-HCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि कुछ अधिकारियों की 3 सितंबर को जारी पोस्टिंग ही बदल दी गई, जिससे पुलिस महकमे में नए आदेश चर्चा का विषय बने हुए हैं।
सबसे बड़ा बदलाव करनाल के SP नरेंद्र बिजारणिया की पोस्टिंग को लेकर हुआ है। 3 सितंबर को उन्हें STF में SP लगाने का आदेश जारी हुआ था, लेकिन अब उन्हें इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।
दो SP की पोस्टिंग दो दिन में बदली
सरकार ने IPS मेधा भूषण को SP पानीपत और IPS दीप्ति गर्ग को SP पलवल की जिम्मेदारी दी है। दोनों अधिकारियों को लेकर 3 सितंबर को जारी किए गए पिछली पोस्टिंग के आदेश अब रद्द कर दिए गए हैं। दीप्ति गर्ग को पहले पानीपत का SP नियुक्त किया गया था, लेकिन नए आदेश में उन्हें पलवल का SP बनाया गया है। इससे पहले वह झज्जर की SP थीं। वहीं मेधा भूषण अब पानीपत की कमान संभालेंगी।
क्राइम ब्रांच से पुलिस एकेडमी तक बदलाव
नए आदेशों में IPS लोकेंद्र सिंह को क्राइम ब्रांच का SP लगाया गया है। वहीं IPS सुरेंद्र सिंह भोरिया को हरियाणा पुलिस एकेडमी का कमांडेंट बनाया गया है। इस फेरबदल के बाद कई अहम पुलिस पदों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां नए सिरे से तय हो गई हैं।
पानीपत की पोस्टिंग पर क्यों बदला फैसला?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दीप्ति गर्ग पानीपत की मूल निवासी हैं। गृह जिले में तैनाती और प्रशासनिक नियमों से जुड़े पहलुओं के चलते उन्होंने पानीपत SP का पदभार ग्रहण नहीं किया था। इसके बाद सरकार ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए 48 घंटे के भीतर ही नया ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया।
यानी 3 सितंबर को जारी ट्रांसफर लिस्ट के बाद महज दो दिन में ही पुलिस विभाग की तस्वीर फिर बदल गई और कई अधिकारियों की पोस्टिंग नए सिरे से तय करनी पड़ी।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ
