जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म

जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 25 कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

जोधपुर। नगर निगम चुनाव में टिकट को लेकर कांग्रेस के भीतर उठे असंतोष पर अब पार्टी ने सख्त रुख अपना लिया है। अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतरने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले 25 कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ने छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। कार्रवाई के साथ ही इन सभी के पार्टी में मौजूद पद और दायित्व भी तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिए गए हैं।

यानी चुनाव से पहले कांग्रेस ने साफ संकेत दे दिया है कि अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बगावत को किसी भी स्तर पर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

किस आधार पर हुई कार्रवाई?

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी निष्कासन आदेश में कहा गया है कि संबंधित कार्यकर्ताओं ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने या पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होकर काम किया।

पार्टी ने इसे कांग्रेस के संविधान, नीतियों और अनुशासन के खिलाफ माना है। इसके बाद सभी को प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित करने का फैसला लिया गया।

इन 25 कार्यकर्ताओं पर गिरी गाज

पार्टी की कार्रवाई की सूची में वार्ड 63 से श्रीमती जाफरान, वार्ड 64 से रविंद्र सिंह सिसोदिया, वार्ड 69 से लियाकत अली रंगरेज, वार्ड 72 से मोहम्मद ईशरान जागीदार, वार्ड 74 से प्रभु सिंह, वार्ड 76 से लक्ष्मण नायक और वार्ड 99 से अनीता परिहार शामिल हैं।

इसके अलावा वार्ड 96 से दौलत राम चौधरी (मंडल अध्यक्ष, मदेरणा कॉलोनी), चैनाराम खोजा (मंडल महासचिव ओबीसी) और कपिल मिश्रा (पूर्व पार्षद प्रत्याशी) को भी निष्कासित किया गया है।

वार्ड 76 से भंवर लाल चौहान (महामंत्री, उदयमंदिर ब्लॉक), वार्ड 1 से रतन भाटी, वार्ड 26 से ताराचन्द गुर्जर, राधेश्याम खीची, कमल देवड़ा और मुकेश चौहान को पार्टी से बाहर किया गया है।

वार्ड 3 से सुरेश लोहार, वार्ड 29 से शोकत कुरैशी और रफीक कुरैशी (दोनों पूर्व पार्षद), वार्ड 31 से जाहिद चौहान और साजिदा खताई, वार्ड 33 से युसुफ गुड्सा (पूर्व पार्षद), वार्ड 23 से जगदीश दाधीच, वार्ड 22 से शाकिर खान और वार्ड 20 से चेतन गहलोत (मंडल अध्यक्ष) भी इस सूची में हैं।

प्रदेश कांग्रेस को भी भेजी गई सूचना

निष्कासन संबंधी आदेश जोधपुर शहर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव कुश गहलोत की ओर से जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष को भी भेजी गई है।

नगर निगम चुनाव से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई को पार्टी के भीतर अनुशासन कायम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। खास तौर पर निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों के सामने खड़े होने वालों के खिलाफ इतनी बड़ी संख्या में कार्रवाई से पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया है कि चुनावी बगावत की कीमत पार्टी से लंबा निष्कासन हो सकती है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map

जिस फैसले का वर्षों से इंतजार था: राजस्थान सरकार ने सेवा नियमों में किए 4 बड़े बदलाव, क्या कर्मचारियों को मिलेगी राहत?

रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ

राजस्थान के कॉलेज शिक्षकों के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, प्रमोशन और पे बैण्ड-IV के आदेश जारी | यहां देखें पूरी लिस्ट

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA का नया आंकड़ा आया, अब इतने फीसदी हो सकता है महंगाई भत्ता | जुलाई के आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदें

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *