राजस्थान के कॉलेज शिक्षकों के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, प्रमोशन और पे बैण्ड-IV के आदेश जारी | यहां देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान कॉलेज शिक्षा विभाग ने Career Advancement Scheme के तहत विभिन्न विषयों के सहायक आचार्यों को आचार्य पद पर पदोन्नति दी है। 25 अगस्त 2026 की स्क्रीनिंग समिति की अनुशंसा के बाद आदेश जारी। वहीं विभिन्न विषयों के सहायक आचार्यों को पे बैण्ड-IV (PB-IV) की स्वीकृति दी गई है।

जयपुर। राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा (जयपुर) ने कैरियर एडवान्समेंट योजना (CAS) के तहत बड़ा फैसला लेते हुए सह आचार्यों (RVRES) के प्रमोशन और  पे बैण्ड-IV स्वीकृत करने के आदेश जारी किए हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, 5,500 आवेदनों में इस पूर्व एयर मार्शल के नाम पर लगी मुहर | ऑपरेशन सिंदूर में संभाल चुके हैं अहम कमान

25 अगस्त की स्क्रीनिंग समिति की बैठक के बाद फैसला

आयुक्त नथमल डिडेल की ओर से जारी इन आदेशों के बाद प्रदेश भर के कॉलेज शिक्षकों ((RVRES) ) में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह फैसला 25 अगस्त 2026 को आयोजित हुई स्क्रीनिंग समिति की बैठक की अनुशंसाओं के आधार पर लिया गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA का नया आंकड़ा आया, अब इतने फीसदी हो सकता है महंगाई भत्ता | जुलाई के आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदें

ABST विषय के 12 RVRES सह आचार्य बने ‘आचार्य’

राज्य सरकार की 14 अक्टूबर 2022 की अधिसूचना (नियम-23) के तहत गठित स्क्रीनिंग समिति की सिफारिश पर अकाउंटेंसी एंड बिजनेस स्टैटिस्टिक्स (ABST) विषय के 12 सह आचार्यों (RVRES) को पदोन्नत कर आचार्य (Professor) बनाया गया है:

  • Dr. Archana Agrawal
  • Dr. Sanjay Bhalla
  • Dr. Hemant Kumar Singh
  • Dr. Rachna Garg
  • Dr. Sanjeev Kumar Bansal
  • Dr. Sunil Kumar Garg
  • Dr. Suraksha Sharma
  • Dr. Shalani
  • Dr. Dhirendra Singh Mahnot
  • Dr. Beena Sharma
  • Dr. Rohitashwa Kumar
  • Dr. Arun Kumar Jain

RVRES कैडर के 13 सहायक आचार्यों को मिला पे बैण्ड-IV (PB-IV) का लाभ

एक अन्य महत्वपूर्ण आदेश के तहत विभिन्न विषयों में कार्यरत 13 सहायक आचार्यों (RVRES) के लिए पे बैण्ड-IV की स्वीकृति दी गई है। वित्तीय भुगतान वित्त विभाग के नियमानुसार (19.09.2022 के आदेश) लागू होगा।

लाभान्वित शिक्षकों की सूची:

  1. Bhanu Prakash Sharma (हिंदी)
  2. Chitra Vyas (एबीस्ट – ABST)
  3. Devendra (समाजशास्त्र)
  4. Gokul Chand Saini (हिंदी)
  5. Gurmeet Singh (अंग्रेजी)
  6. Madhulika Parmar (गृह विज्ञान)
  7. Maneeram Meena (समाजशास्त्र)
  8. Naresh Kumar (हिंदी)
  9. Rajesh Gupta (रसायन विज्ञान)
  10. Rajeshwari Devi Rathore (इतिहास)
  11. Reeta Srivastava (राजनीति विज्ञान)
  12. Sanju Garg (संस्कृत)
  13. Suman Rathore (इतिहास)

कॉलेजों में बदलेगा शिक्षकों का पदक्रम

यह फैसला केवल पदनाम बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि कॉलेज शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों के करियर ग्रोथ से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है। कैरियर एडवांसमेंट योजना के तहत पात्र सहायक आचार्यों को उच्च पद पर पहुंचने का अवसर मिला है।

आदेशों में संबंधित प्राचार्यों को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पदोन्नत शिक्षकों के संबंध में नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

राजस्थान के कॉलेज शिक्षा विभाग के इस फैसले से विभिन्न विषयों के बड़ी संख्या में शिक्षकों के करियर में नई प्रगति का रास्ता खुला है और अब पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों के लिए उच्च शैक्षणिक जिम्मेदारियों का नया दौर शुरू होगा। 

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, 5,500 आवेदनों में इस पूर्व एयर मार्शल के नाम पर लगी मुहर | ऑपरेशन सिंदूर में संभाल चुके हैं अहम कमान

2029 चुनाव से पहले युवाओं पर EC का बड़ा फोकस, 50 हजार क्लबों से जुड़ेगी ‘Gen Z-Gen Alpha’ की नई पीढ़ी | 15 लाख स्कूल, 70 हजार कॉलेज और 1,400 यूनिवर्सिटी तक पहुंचेगा अभियान

रिटायरमेंट से पहले राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची शिकायत | जस्टिस मेहता की चिट्ठियों ने खड़े किए कई सवाल

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *