वैर (Wair ) के जहाज (Jahaj) गांव स्थित अरावली पर्वतमाला पर लगने वाले कारिशदेव बाबा (Karishdev Baba) के लक्खी मेले की चढ़ावा बोली 26.38 लाख रुपये में हंसराज गोठिया एंड पार्टी के नाम छूटी। मेला अप्रैल अमावस्या तक चलेगा।
वैर (मुरारी शर्मा एडवोकेट)
ग्राम जहाज स्थित अरावली पर्वतमाला के शिखर पर विराजमान कारिशदेव बाबा के प्रसिद्ध लक्खी मेले की व्यवस्थाओं के लिए इस वर्ष चढ़ावा की बोली बुधवार को आयोजित की गई, जो 26 लाख 38 हजार रुपये में हंसराज गोठिया एंड पार्टी के नाम पर छूटी।
कारिशदेव बाबा मेला आयोजन समिति के सदस्य खूबीराम गोठिया, सुमरन सिंह गोठिया, शेरसिंह गोठिया, नरेश सिंह एवं महेश चन्द्र गोठिया ने बताया कि मेले की व्यवस्था के लिए इस बार चढ़ावा की बोली 26.38 लाख रुपये तक पहुंची। यह मेला अप्रैल माह की अमावस्या तक श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह के साथ चलता रहेगा।
इस दौरान रामदयाल गोठिया, रामसिंह गोठिया, दलपत सिंह गोठिया, ऊदल सिंह गोठिया, रतिराम गोठिया सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और बोली प्रक्रिया के साक्षी बने।
कारिशदेव बाबा के इस लक्खी मेले में उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेले में आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मेला आयोजन समिति की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
डॉलर पर RBI का ‘सर्जिकल वार’ | बैंकों को अतिरिक्त डॉलर बेचने होंगे, रुपये में दिख सकती
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
