भरतपुर में लायंस क्लब कोहिनूर (Lions Club Bharatpur Kohinoor) द्वारा शहर के एक होटल में होली ब्रजोत्सव-2026 का आयोजन हुआ। राधा-कृष्ण महारास, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सदस्यों ने पारिवारिक मिलन का आनंद लिया।
भरतपुर
रंग, रास और रिश्तों की गर्माहट… बुधवार की शाम शहर के एक होटल में कुछ ऐसा ही नज़ारा था। लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर की ओर से आयोजित होली, पारिवारिक मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह-2026 में क्लब के सदस्यों ने परिवारों के साथ जमकर होली की खुशियां मनाईं।
“नाचो-गाओ, आओ खुशी मनाओ” के माहौल में हुए इस ब्रजोत्सव की शुरुआत पारंपरिक गणेश वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। क्लब अध्यक्ष प्रो. डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन केवल उत्सव नहीं होते, बल्कि आपसी स्नेह, सौहार्द और पारिवारिक मिलन को मजबूत करने का अवसर भी बनते हैं।
कैब में डर लगे तो दबाइए SOS | जयपुर पुलिस से जुड़ी ओला कैब, बटन दबते ही लोकेशन के साथ पहुंचेगी पुलिस
मंच पर जब झांसी से आईं काजल राधा के रूप में और ब्रज क्षेत्र के धीरज सिंह कृष्ण के रूप में उतरे तो माहौल एकदम ब्रजधाम जैसा हो गया। दोनों कलाकारों ने महारास और होली गीतों की प्रस्तुति देकर पूरे समारोह को रंग और उमंग से भर दिया। इसके बाद क्लब के सदस्य भी खुद को रोक नहीं पाए और राधा-कृष्ण के साथ फूलों और चंदन की होली खेलते हुए झूम उठे।
कार्यक्रम में मस्ती और उल्लास के बीच क्लब के सदस्य लायन अजय लोहिया का जन्मदिन भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। वहीं, हास्य और हल्के-फुल्के अंदाज में लायन प्रमोद खंडेलवाल को क्लब की ओर से “महामूर्खाधिराज” की उपाधि देकर सम्मानित किया गया, जिसने समारोह में ठहाकों का दौर शुरू कर दिया।
इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों को पटका और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में राजेन्द्र सिंह ने काव्य पाठ कर माहौल को साहित्यिक रंग भी दिया।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक लायन अंशु मंघा, लायन प्राची सिंह और लायन शालिनी तांबी ने किया, जबकि संयोजक लायन प्रमोद खंडेलवाल ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।
समारोह में क्लब के कई वरिष्ठ और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। इनमें पूर्व जेड सी लायन प्रेमपाल सिंह, प्रवीण फौजदार, पूर्व अध्यक्ष लायन अशोक तांबी, विजय सिंह, सचिव रूपेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष संजय खंडेलवाल, प्रो. डॉ. संतोष गुप्ता, प्रो. डॉ. मगन प्रसाद, डॉ. अजय मेहरवाल, राजेन्द्र सिंह, जीतेश पटेल, अजय मंघा, अनिल अरोड़ा, धर्मवीर सिंह, दीपक गोयल, के.पी. सिंह, रामवीर डागुर, गोविंद खंडेलवाल, प्रमोद शर्मा, राजकुमार फौजदार, शेखर खंडेलवाल, मनोज फौजदार, श्वेता मेहरवाल और सीमा खंडेलवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके अलावा अन्य क्लबों से जेड सी लायन रेणुदीप गौड़, सत्यदेव आर्य, रमेश चंद वर्मा, मनु राणा सहित कई अतिथि और मीडिया प्रतिनिधि भी समारोह में मौजूद रहे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
एटीएम से मिलेंगे अब छुट्टे पैसे | ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट निकालने की नई सुविधा शुरू
समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
