फरवरी में भरतपुर में सजेगा फूलों का संसार, फ्लावर शो को भव्य बनाने की तैयारी शुरू, बच्चों से लेकर आमजन तक की होगी भागीदारी

भरतपुर में फरवरी 2027 में प्रस्तावित फ्लावर शो को भव्य बनाने की तैयारी शुरू। हरित बृज सोसायटी की बैठक में फूलों की वैरायटी, स्कूलों की भागीदारी और ऑर्गेनिक स्टॉल सहित कई सुझाव आए।

भरतपुर। भरतपुर में अगले साल फरवरी में फूलों की रंग-बिरंगी दुनिया सजाने की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। हरित बृज सोसायटी ने अपने प्रस्तावित फ्लावर शो को इस बार पहले से ज्यादा भव्य, आकर्षक और जनभागीदारी वाला बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी सिलसिले में आयोजित मासिक बैठक में सदस्यों ने ऐसे कई सुझाव रखे, जिनसे फ्लावर शो को शहर के लिए खास आकर्षण बनाया जा सके।

बजाज मैरिज होम में सोसायटी अध्यक्ष डॉ. संगीता चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक का मुख्य केंद्र फरवरी 2027 में प्रस्तावित फ्लावर शो रहा। चर्चा में खास तौर पर स्कूली बच्चों और आमजन की अधिकतम भागीदारी, बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं, आकर्षक पुरस्कारों और प्रदर्शनी को विशिष्ट पहचान दिलाने के उपायों पर मंथन किया गया।

किसी ने फूलों की वैरायटी तो किसी ने ऑर्गेनिक उत्पादों के स्टॉल का दिया सुझाव

फ्लावर शो को आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। महेंद्र सोनी ने प्रायोजकों के विज्ञापन प्रदर्शित करने के लिए स्क्रीन लगाने का विचार रखा, वहीं ओमप्रकाश चौधरी ने विभिन्न फूलों की एक-एक वैरायटी को बड़ी संख्या में प्रदर्शित करने का सुझाव दिया। नीतू जैन ने प्रदर्शनी के प्रवेश द्वार को विशेष रूप से आकर्षक बनाने पर जोर दिया, जबकि नरेंद्र कुंतल ने आमजन को ऑर्गेनिक उत्पादों की जानकारी देने के लिए अलग स्टॉल लगाने की बात कही।

सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा ने पिछले फ्लावर शो में सामने आई कमियों को दूर कर आगामी आयोजन को अधिक व्यवस्थित और आकर्षक बनाने पर जोर दिया। संयोजक विकास मित्तल ने फ्लावर शो की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

उपाध्यक्ष डॉ. सुनीता पांडे ने सभी सदस्यों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया। वहीं उपाध्यक्ष शीलम सिंह ने स्कूली बच्चों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न स्कूलों से संपर्क करने का सुझाव दिया।

पहले से तैयार किए जाएंगे फूलों के पौधे

सोसायटी के महासचिव सतेंद्र यादव ने फ्लावर शो की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए सीडलिंग मंगवाकर पहले से ही विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे तैयार करने की बात कही। इससे प्रदर्शनी में फूलों की अधिक विविधता और भरपूर आकर्षण देखने को मिल सकेगा। बैठक में अन्य सदस्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

समय पर आने और सुझाव देने वाले सदस्य हुए पुरस्कृत

बैठक में सदस्यों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष पहल भी देखने को मिली। समय पर पहुंचने, बैठक में पूरे समय मौजूद रहने और महत्वपूर्ण सुझाव देने वाले सदस्यों को पुरस्कृत किया गया।

बैठक में मीना शर्मा, डॉ. रमाकांत चतुर्वेदी, डॉ. कमलेश सिसोदिया, अरुण जैन, बृजेश सिंह, संदीप शर्मा, ज्ञानेश सोनी, रश्मि, ब्रह्मानंद शर्मा, गौरव शर्मा, तुलसीराम, धीरेन्द्र सिंह, प्रखर वशिष्ठ, मोहित, निर्मला सिंह, गीता सिंह, हरेन्द्र लवानिया, विजय शर्मा, अंजना सोनी, दीप्ति एवं तृप्ति गर्ग सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

हरित बृज सोसायटी का उद्देश्य फ्लावर शो के माध्यम से भरतपुर में पुष्प संस्कृति को प्रोत्साहित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण और बागवानी के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब जनकपुर से अयोध्या तक सीधे पहुंचेगी ट्रेन, माता सीता और प्रभु श्रीराम की नगरी जुड़ेंगी, 604 KM का होगा सफर; जानिए कहां-कहां रुकेगी

चार साल बाद सरकारी लैपटॉप पर कर्मचारी का हो जाएगा मालिकाना हक, ₹1.80 लाख तक के डिवाइस खरीदने की छूट, वित्त मंत्रालय ने बदले नियम

48 घंटे जेल में रहे तो नौकरी पर गिरेगी गाज, सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के लिए सुनाया ऐसा फैसला, विभाग भी नहीं बचा सकेगा निलंबन से

भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *