भुसावर में गूंजे जय गौ माता के जयकारे, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा; 17 नवंबर को होगी गौ माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

भुसावर की मेहंदी कॉलोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में गौ माता की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले सैकड़ों महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। 17 नवंबर को होगी प्राण प्रतिष्ठा।

भुसावर (विष्णु सैन)। भुसावर में गौ माता की मूर्ति स्थापना को लेकर रविवार को मेहंदी कॉलोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकली मंगलमय कलश यात्रा में  महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। डीजे पर गूंजते भजनों, श्रीकृष्ण के जयकारों और ‘जय गौ माता’ के उद्घोष से कस्बे की गलियां भक्तिमय हो उठीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जलपान कर यात्रा का स्वागत किया।

भुसावर के छोकरवाड़ा सड़क मार्ग एवं इटामड़ा सड़क मार्ग के पास स्थित मेहंदी कॉलोनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आगामी 17 नवंबर, मंगलवार को सुबह 10 बजे गौ माता की मूर्ति की विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसी धार्मिक आयोजन की तैयारियों के तहत रविवार 15 नवंबर को सुबह 10 बजे मंगल कलश यात्रा निकाली गई।

बाल स्वरूप में श्रीकृष्ण की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और कन्याओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर भागीदारी निभाई। यात्रा में बाल स्वरूप में सजे भगवान श्रीकृष्ण की सजीव झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का विशेष केंद्र रही। झांकी के दर्शन करने के लिए लोग उत्साहित नजर आए। श्रद्धालुओं ने भगवान से अपने परिवार में सुख, शांति और समृद्धि तथा पूरे क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।

यात्रा सपाट, बस स्टैंड, हिंडौन सड़क मार्ग, नयावास, पहाड़िया मोहल्ला, मूण्डायारा, राजा मंडी और छोकरवाड़ा सड़क मार्ग होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। रास्ते में भुसावर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की।

रामदेवी और पार्षद रामकिशन के नेतृत्व में हो रहा आयोजन

लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी विष्णु सैनी एवं आचार्य राम शर्मा (बरौली वाले) ने बताया कि मंदिर परिसर में गौ माता की मूर्ति स्थापना का आयोजन संयोजक श्रीमती रामदेवी एवं वार्ड नंबर 22 के पार्षद रामकिशन के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रयागराज से पधारे आचार्य पंडित हरि इच्दा और आचार्य राम शर्मा (बरौली वाले) मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवा रहे हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब जनकपुर से अयोध्या तक सीधे पहुंचेगी ट्रेन, माता सीता और प्रभु श्रीराम की नगरी जुड़ेंगी, 604 KM का होगा सफर; जानिए कहां-कहां रुकेगी

चार साल बाद सरकारी लैपटॉप पर कर्मचारी का हो जाएगा मालिकाना हक, ₹1.80 लाख तक के डिवाइस खरीदने की छूट, वित्त मंत्रालय ने बदले नियम

48 घंटे जेल में रहे तो नौकरी पर गिरेगी गाज, सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के लिए सुनाया ऐसा फैसला, विभाग भी नहीं बचा सकेगा निलंबन से

दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला

राजस्थान हाईकोर्ट का 2027 छुट्टियों का कैलेंडर जारी, गर्मियों में 28 दिन बंद रहेंगी अदालतें; इन 3 शनिवार को भी करना होगा काम

भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *