जलाए जागरूकता के दीप, बाल विवाह के खिलाफ लिया संकल्प; पांच दिन चला ‘एक दीया-एक संकल्प’ अभियान

भरतपुर में राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने दीपावली पर पांच दिवसीय एक दिया-एक संकल्प अभियान चलाकर बाल विवाह मुक्त भारत और राजस्थान बनाने का संदेश दिया।

भरतपुर। दीपावली पर घर-आंगन रोशन करने के साथ भरतपुर में एक सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता की अलख भी जगाई गई। बाल विवाह जैसी कुरीति को खत्म करने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा का संदेश लेकर राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने जिले में पांच दिवसीय ‘एक दीया-एक संकल्प’ अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत और बाल विवाह मुक्त राजस्थान बनाने की शपथ दिलाई गई।

राजस्थान महिला कल्याण मंडल के परियोजना कार्यालय (जवाहर नगर, भरतपुर) की ओर से आयोजित इस अभियान में संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ जागरूकता के दीप प्रज्वलित किए। दीपों के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति समाज को सचेत करने और इस कुप्रथा के उन्मूलन में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

संस्था की जिला समन्वयक टीना चौधरी ने बताया कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए संस्था लगातार जागरूकता कार्यक्रम और जनसंवाद आयोजित कर रही है। उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से इस मुहिम से जुड़ने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूकता संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

अभियान को जिले के विभिन्न ब्लॉकों तक पहुंचाने के लिए टीमों ने समुदाय के लोगों से सीधा संपर्क किया और उन्हें इस सामाजिक बदलाव का भागीदार बनाया। इसमें सेवर ब्लॉक से रेस्क्यू कोऑर्डिनेटर सोनू सागर एवं कम्युनिटी सोशल वर्कर सुषमा कुमारी, नदबई ब्लॉक से फील्ड कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमारी, उच्चैन ब्लॉक से गौरव जी, वैर ब्लॉक से गोपेश जी और रूपवास ब्लॉक से गोपाल जी ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, बयाना क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी अभियान में सहभागिता की। इस दौरान राजस्थान महिला कल्याण मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

48 घंटे जेल में रहे तो नौकरी पर गिरेगी गाज, सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के लिए सुनाया ऐसा फैसला, विभाग भी नहीं बचा सकेगा निलंबन से

दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला

राजस्थान हाईकोर्ट का 2027 छुट्टियों का कैलेंडर जारी, गर्मियों में 28 दिन बंद रहेंगी अदालतें; इन 3 शनिवार को भी करना होगा काम

भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?

रिटायरमेंट के बाद विभागीय जांच चल रही है तो भी नहीं रुकेगी पेंशन? राजस्थान हाईकोर्ट के इस फैसले में कर्मचारियों के लिए क्या है खास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *