सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, उन्हें संवारने भी उतरी हरित बृज सोसायटी; एमएसजे कॉलेज से मडरपुर चौराहे तक चलाया श्रमदान अभियान

हरित बृज सोसायटी ने एमएसजे कॉलेज से मडरपुर चौराहे तक डिवाइडर पर लगे बोगनविलिया पौधों की छंटाई, निराई-गुड़ाई और सिंचाई कर श्रमदान किया।

भरतपुर। शहर की खूबसूरती सिर्फ सड़कें और इमारतें नहीं, बल्कि उनकी हरियाली भी तय करती है। इसी सोच के साथ हरित बृज सोसायटी ने पौधारोपण के बाद उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी अपने हाथों में ली है। सोसायटी की ओर से एमएसजे कॉलेज से मडरपुर चौराहे तक डिवाइडर पर लगाए गए बोगनविलिया के पौधों को संवारने और उनकी नियमित देखभाल के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

सोसायटी अध्यक्ष डॉ. संगीता चतुर्वेदी के निर्देशन में सदस्यों ने श्रमदान कर डिवाइडर पर लगे बोगनविलिया की विभिन्न प्रजातियों के पौधों को नया और आकर्षक स्वरूप दिया। अभियान के दौरान पौधों की प्रूनिंग यानी छंटाई की गई, निराई-गुड़ाई कर खरपतवार हटाए गए और टैंकरों के माध्यम से पानी दिया गया। इससे पौधों की देखभाल के साथ डिवाइडर की हरियाली को भी व्यवस्थित किया गया।

निर्धारित ड्रेस में पहुंचे सदस्य, खुद संभाली हरियाली की जिम्मेदारी

इस अभियान की खास बात यह रही कि सोसायटी के सभी सदस्य अपनी निर्धारित ड्रेस में पहुंचे और सामूहिक सहभागिता के साथ श्रमदान किया। सदस्यों ने आमजन से भी अपील की कि शहर में लगाए गए पौधों को केवल सरकारी या सामाजिक संस्थाओं की जिम्मेदारी न समझें, बल्कि उनकी सुरक्षा और संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं।

अभियान में सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष शीलम सिंह, महासचिव सतेंद्र यादव, उपसमिति समन्वयक शंकर लाल, संयोजक ओमप्रकाश चौधरी, डॉ. रमाकांत चतुर्वेदी, अरुण जैन, बृजेश सिंह, गीता सिंह, सुषमा गोयल और प्रमोद सैनी सहित सहायक श्रमिक उपस्थित रहे।

सोसायटी का संकल्प है कि शहर की हरियाली केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी सामूहिक जिम्मेदारी बने। इसी सोच के साथ हरित बृज सोसायटी शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

चार साल बाद सरकारी लैपटॉप पर कर्मचारी का हो जाएगा मालिकाना हक, ₹1.80 लाख तक के डिवाइस खरीदने की छूट, वित्त मंत्रालय ने बदले नियम

48 घंटे जेल में रहे तो नौकरी पर गिरेगी गाज, सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के लिए सुनाया ऐसा फैसला, विभाग भी नहीं बचा सकेगा निलंबन से

दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला

राजस्थान हाईकोर्ट का 2027 छुट्टियों का कैलेंडर जारी, गर्मियों में 28 दिन बंद रहेंगी अदालतें; इन 3 शनिवार को भी करना होगा काम

भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *