भरतपुर के व्यापारिक गलियारों में नई टीम की एंट्री, सातवीं बार जिलाध्यक्ष बने संजीव गुप्ता ने 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का किया ऐलान | युवाओं को दी प्राथमिकता

भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने सातवीं बार पद संभालते हुए 31 सदस्यीय नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई टीम में कई युवा और नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है।

भरतपुर 

भरतपुर में व्यापारिक संगठनों की सबसे सक्रिय संस्थाओं में से एक भरतपुर जिला व्यापार महासंघ ने अपनी नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। लगातार सातवीं बार जिलाध्यक्ष चुने गए संजीव गुप्ता ने संगठन की नई टीम घोषित करते हुए साफ किया कि इस बार कार्यकारिणी में युवाओं और नए चेहरों को अधिक मौका दिया गया है, ताकि भविष्य में संगठन को और मजबूत नेतृत्व मिल सके।

नई कार्यकारिणी में कमल अरोड़ा (कामां), सुभाष जिंदल (नदबई), विनोद सिंघल (बयाना), ओमप्रकाश सिंघल ‘टिम्बर वाले’ (भरतपुर) और ब्रजेश अग्रवाल (बिल्डिंग मेटेरियल, भरतपुर) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नरेन्द्र गोयल को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन की प्रशासनिक कमान जिला महामंत्री विपुल शर्मा के हाथों में रहेगी, जबकि अंजुम सिंघल को सह महामंत्री बनाया गया है। वित्तीय जिम्मेदारी जय प्रकाश बजाज को जिला कोषाध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है।

संगठन की आवाज के रूप में प्रदीप शर्मा को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, जबकि निखिल खंडेलवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। लेखा परीक्षण का दायित्व सीए शोभित गोयल को ऑडिटर के रूप में दिया गया है।

मंत्रियों की टीम

कार्यकारिणी में वीरेन्द्र पाराशर (बंटू भाई), शिव प्रकाश जिंदल (वैर), विष्णु जैन, राजकुमार सोनी (कुम्हेर), यज्ञदत्त शर्मा, सागर गुप्ता, मनीष मेहरा, संजय गर्ग और तेजवीर सिंह को मंत्री बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य

संगठन के कार्यकारिणी सदस्यों में इन्दुशेखर, गिरीश कुमार सर्राफ, योगेश व्यास (बंटी), कपिल फौजदार (पार्षद), गुलराज गोपाल कटारा, संजय बंसल, दिलीप खंडेलवाल, विनोद पारीक (चौटाला) और मुकेश अग्रवाल को शामिल किया गया है। इस प्रकार जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने 31 सदस्यों की कार्यकारिणी के साथ संगठन की नई टीम तैयार की है।

111 व्यापारिक संघों का प्रतिनिधित्व

संजीव गुप्ता ने बताया कि महासंघ के अंतर्गत जिले के 111 व्यापारिक संघ जुड़े हुए हैं और सभी संघों के प्रतिनिधि महासंघ के सम्मानित सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी को इस तरह तैयार किया गया है ताकि संगठन की कार्यशैली को नई पीढ़ी बेहतर तरीके से समझ सके और आगे चलकर व्यापारियों की आवाज को और मजबूती से उठा सके।

संरक्षकों के मार्गदर्शन में काम

महासंघ के संरक्षकों श्रीमती रजनी अग्रवाल, प्रमोद सर्राफ, सीताराम अग्रवाल, जुगुल किशोर सैनी और कृष्णा कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में संगठन काम करेगा। संजीव गुप्ता ने कहा कि महासंघ किसी भी राजनीतिक दल या बाहरी दबाव से प्रभावित हुए बिना केवल व्यापारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेगा।

लगातार सातवीं बार जिलाध्यक्ष चुने जाने पर संजीव गुप्ता ने सभी व्यापारिक संगठनों और व्यापारियों का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही संगठन को और मजबूत बनाने के लिए मार्गदर्शक समिति और विशेष आमंत्रित सदस्यों का चयन भी किया जाएगा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

रेट्रोस्पेक्टिव प्रमोशन पर ‘नो वर्क नो पे’ नहीं चलेगा | हाईकोर्ट बोला—अफसरों की गलती का खामियाजा कर्मचारी क्यों भुगते?

रेलवे के ‘कमाऊ मंडल’ में घूस का खेल पकड़ा गया | 50 हजार की रिश्वत लेते ही सीबीआई ने दबोचा वरिष्ठ अभियंता, DRM ऑफिस में मचा हड़कंप

खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।