राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत को गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा का कुलगुरु नियुक्त किया। कार्यकाल तीन वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक रहेगा।
जयपुर। गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा को नया कुलगुरु मिल गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत की नियुक्ति के आदेश जारी किए। यह नियुक्ति राज्य सरकार के परामर्श से की गई है।
जारी आदेश के मुताबिक, प्रो. सारंगदेवोत का कार्यकाल कार्यभार संभालने की तारीख से तीन वर्ष या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक रहेगा। दोनों में से जो भी स्थिति पहले आएगी, उसी के अनुसार नियुक्ति की अवधि तय होगी। इस नियुक्ति के साथ बांसवाड़ा स्थित गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलगुरु पद की जिम्मेदारी अब प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत संभालेंगे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
एक बिस्तर पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां… सुबह खुला दरवाजा तो सामने था खौफनाक मंजर
महाकाल के दर्शन किए, खाटू श्याम पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, कोटा में 8 की सांसें थमीं
