नाच–गान–हंसी के बीच नए साल का स्वागत | लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर का पारिवारिक मिलन समारोह फतेहपुर सीकरी में सजीव उत्सव में बदला

लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर (Lions Club Bharatpur Kohinoor) ने फतेहपुर सीकरी में नववर्ष 2026 के अवसर पर सांस्कृतिक एवं पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया, प्रतियोगिताओं, नृत्य और सेवा संकल्प के साथ उत्सव मनाया गया।

भरतपुर 

नाचो–कूदो–गाओ और खुलकर जश्न मनाओ — इसी उल्लासपूर्ण संदेश के साथ लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर ने नववर्ष–2026 का स्वागत फतेहपुर सीकरी स्थित एक निजी रिसोर्ट में रंगारंग सांस्कृतिक एवं पारिवारिक मिलन समारोह के रूप में किया। शनिवार को आयोजित इस आयोजन में मनोरंजन, प्रतियोगिता, कविता और सेवा संकल्प का अनोखा संगम देखने को मिला।

समारोह का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष लायन प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, सचिव रूपेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष संजय खंडेलवाल, पीएमजेएफ लायन प्रेमपाल सिंह, पूर्व आरसी एमजेएफ लायन प्रवीण फौजदार एवं कार्यक्रम संयोजकों लायन धर्मवीर सिंह, लायन राजेन्द्र सिंह, लायन अंशु मंघा, लायन शालिनी तांबी, लायन श्वेता मेहरवाल और लायन सीमा खंडेलवाल के आतिथ्य में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रो. डॉ. अशोक कुमार गुप्ता और लायन राजेन्द्र सिंह ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से नववर्ष–2026 का साहित्यिक अंदाज़ में स्वागत किया।
अपने उद्बोधन में क्लब अध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर अधिक से अधिक सेवा कार्यों के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों से आत्मिक सुख मिलता है और यह संस्था दीन-दुखियों के दर्द को कम करने के लिए सदैव तत्पर रहती है।

समारोह के दौरान आयोजित रोचक प्रतियोगिताओं ने माहौल को और जीवंत बना दिया। सह-सचिव लायन प्रोफेसर डॉ. मगन प्रसाद के अनुसार सनातन परंपरा पर आधारित महाभारत सहित विभिन्न ग्रंथों से प्रश्नोत्तरी, म्यूजिकल चेयर, ग्लास-स्ट्रा तथा अंग्रेज़ी फिल्मों के हिंदी नाम पहचानने जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डॉ. गुंजन भूषण एवं प्रो. डॉ. संतोष गुप्ता विजेता रहे। म्यूजिकल चेयर में बाल वर्ग से जनेश गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्लास-स्ट्रा प्रतियोगिता में कोई विजेता घोषित नहीं हुआ।

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों और उनके परिवारजनों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियाँ देकर आयोजन को उत्सव में बदल दिया। मंच संचालन लायन श्रीमती प्राची सिंह एवं लायन श्रीमती अंशु मंघा ने रोचक और सधे हुए अंदाज़ में किया।

इस अवसर पर क्लब संस्थापक लायन रमेश चंद सिंघल सहित सुमन प्रेमपाल, प्रवेश फौजदार, अजय मंघा, मोहन मंगलानी, विजय सिंह, अशोक तांबी, डॉ. अजय मेहरवाल, गोविंद खंडेलवाल, जीतेश पटेल, केपी सिंह, मनोज फौजदार, प्रमोद शर्मा, प्रेमपाल सिंह, प्रवीण फौजदार, रामवीर डागुर, शेखर खंडेलवाल, प्रमोद खंडेलवाल, कोमल सिंह, डॉ. मगन प्रसाद, दीपक गोयल, अजय लोहिया सहित बड़ी संख्या में लायंस सदस्य एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सुरुचिपूर्ण सामूहिक भोजन, विजेता प्रतिभागियों के सम्मान, सेवा कार्य के संकल्प, कवियों के काव्य पाठ और राष्ट्रगान के साथ किया गया।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

ओला-उबर की मनमानी पर ब्रेक | ‘भारत टैक्सी’ की एंट्री, ड्राइवर मालिक, यात्री बेफिक्र

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।