भरतपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती की तैयारियां तेज़ | संगोष्ठी में जुटेंगे दिग्गज नेता और जनसंघ कार्यकर्ता

भरतपुर 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच (Pandit Deendayal Upadhyay Smriti Manch), भरतपुर की अहम बैठक मंच के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह जघीना की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र गोयल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में 25 सितंबर 2025, गुरुवार को होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती की संगोष्ठी की तैयारियों पर विचार-विमर्श कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया।

भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक | कर्मचारियों के हक में आया ऐसा फैसला, अब तक नहीं हुआ था ऐसा बदलाव | जानें; सरकार ने और क्या किए बड़े फैसले

संगोष्ठी संगिनी गार्डन मैरिज होम, सर्कुलर रोड, कुम्हेर गेट, भरतपुर में आयोजित होगी। विषय रहेगा — “सामाजिक उत्थान में अंत्योदय की भूमिका”। इस मौके पर भरतपुर में निवासरत जनसंघ के कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक एवं मंच के प्रदेश महामंत्री (युवा) संतोष चतुर्वेदी ने बताया कि संगोष्ठी के मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अरुण चतुर्वेदी (अध्यक्ष, राज्य वित्त आयोग राजस्थान)। कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम।

DUSU चुनाव 2025 में ABVP का परचम | आर्यन मान बने प्रेसिडेंट, NSUI को मिला सिर्फ एक पद

विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे —

  • बहादुर सिंह कोली (वैर विधायक)

  • कुँवर जगत सिंह (नदबई विधायक)

  • डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह (डीग-कुम्हेर विधायक)

  • नौक्षम चौधरी (कामा विधायक)

  • डॉ. रितु बनावत (बयाना-रूपबास विधायक)

  • विजय बंसल (पूर्व विधायक, भरतपुर)

  • श्रीमती मधु शर्मा (संस्थापक, स्मृति मंच एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान)

बैठक में मंच के संरक्षक गिरधारी तिवारी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र गोयल, जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह जघीना, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज, श्याम सुंदर गौड़, सुनील प्रधान, उत्तम शर्मा, राजेश राठी, देवो पंडा, ईश्वर सिंह बछामदी, राजकुमार शर्मा एडवोकेट, गुड्डू जघीना, मनोज दुबे, डॉ. विनय शर्मा, पावन कौन्तेय, मनोज शकरपुर, कुलदीप पोसवाल, मनीष पहलवान, गिरवर जघीना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगोष्ठी को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में मंच के संरक्षक गिरधारी तिवारी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र गोयल, जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह जघीना, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज, श्याम सुंदर गौड़, सुनील प्रधान, उत्तम शर्मा, राजेश राठी, देवो पंडा, ईश्वर सिंह बछामदी, राजकुमार शर्मा एडवोकेट, गुड्डू जघीना, मनोज दुबे, डॉ. विनय शर्मा, पावन कौन्तेय, मनोज शकरपुर, कुलदीप पोसवाल, मनीष पहलवान, गिरवर जघीना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगोष्ठी को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

DUSU चुनाव 2025 में ABVP का परचम | आर्यन मान बने प्रेसिडेंट, NSUI को मिला सिर्फ एक पद

भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक | कर्मचारियों के हक में आया ऐसा फैसला, अब तक नहीं हुआ था ऐसा बदलाव | जानें; सरकार ने और क्या किए बड़े फैसले

 रिश्तों का कत्ल | भतीजे ने की पूर्व सरपंच की गला रेतकर हत्या, गांव में मचा कोहराम

RPSC ने रद्द की असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, फिर लिए जाएंगे आवेदन | जानिए वजह

कुलगुरु के आपत्तिजनक बयान पर बवाल, राज्यपाल ने गठित की जांच समिति | ABRSM ने समिति को ज्ञापन सौंप कर की कठोर एक्शन लेने की मांग

बैंक में दिनदहाड़े डकैती, पूरी ब्रांच को बंधक बनाकर 21 करोड़ लूट ले गए बदमाश | एक करोड़ कैश और 20 किलो गोल्ड उड़ाया

दादा जी, माफ कर देना …

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें