कसोदा को नई पंचायत बनाने की मांग तेज, प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भरतपुर 

ग्राम पंचायत माढोनी से अलग होकर कसोदा, कंजौली और अनीपुर को मिलाकर नई पंचायत कसोदा के गठन की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। मंगलवार को कसोदा, कंजौली और अनीपुर गांवों के नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता नरेंद्र गोयल और भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष रमन सिंह के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से मिला। इस दौरान भरतपुर विधायक सुभाष गर्ग भी उपस्थित रहे।

₹95 हजार की रिश्वत डील: रेवेन्यू इंस्पेक्टर की जगह दलाल चढ़ा ACB के हत्थे, इंस्पेक्टर मौके से फरार

जनसंख्या और दूरी के आधार पर अलग पंचायत की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को अवगत कराया कि ग्राम पंचायत माढोनी, पंचायत समिति सेवर की सबसे बड़ी पंचायतों में से एक है, जो लगभग 12 किलोमीटर क्षेत्रफल में फैली हुई है और इसमें 6831 की कुल जनसंख्या वाले 7 गांव शामिल हैं। इनमें कसोदा, कंजौली और अनीपुर गांवों की कुल जनसंख्या 4538 है — जो माढोनी पंचायत की दो-तिहाई से भी अधिक है।

जमीन से नहीं जुड़ी माढोनी, मतदान में भी भारी परेशानी
प्रतिनिधियों ने बताया कि भौगोलिक दृष्टि से इन तीनों गांवों की सीमाएं माढोनी से नहीं मिलती, और ग्रामीणों को मतदान जैसे मूलभूत अधिकार के लिए भी 12 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। यह स्थिति प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी अनुचित है।

स्थानीय नेताओं का समर्थन, केंद्रीय मंत्री से मिलने की योजना
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि स्थानीय विधायक जगत सिंह, विश्वेन्द्र सिंह और विधायक सुभाष गर्ग ने भी जिला प्रशासन से कसोदा को नई पंचायत बनाए जाने की अपील की है। कलेक्टर द्वारा डिपो की आपत्ति का हवाला देने पर, प्रतिनिधियों ने पूर्व जिला कलेक्टर द्वारा की गई कार्यवाही की मिसाल भी प्रस्तुत की।

इससे पहले प्रतिनिधिमंडल की एसडीएम से भी वार्ता हुई, जहां अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। जल्द ही प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की योजना है।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख लोग थे:
फाल सिंह, जुगल सिंह सूबेदार, अनुप सिंह, हेमराज सिंह, अवतार सिंह, बसंत, किरोड़ी सिंह, विजेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, बहादुर सिंह, सोनू, नहनु सिंह और होरीलाल पंच।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

₹95 हजार की रिश्वत डील: रेवेन्यू इंस्पेक्टर की जगह दलाल चढ़ा ACB के हत्थे, इंस्पेक्टर मौके से फरार

जहर, ब्लेड और लहूलुहान मासूमियत: मां-बाप ने जहर देकर रेत डाले तीन मासूम गले, फिर खुद को भी मारने की कोशिश

सरकारी पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत, बैंक को हर गलती पड़ेगी भारी, जानिए क्यों…

होम टाउन बताकर पहुंच गए कश्मीर! इस कलक्टर की छुट्टी पर फंसा पूरा खेल | कलक्टर की चालाकी पर भड़के सीएस

ड्रेस कोड भूले, तमीज़ खोई—जज को ‘गुंडा’ कहने वाले वकील की अब जेल में लगेगी क्लास, वकालत पर भी खतरा

अब डिग्री के लिए जरूरी होगा IKS, UGC का नया नियम छात्रों के लिए बड़ी शर्त

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें