उच्चैन नगरपालिका चुनाव 2026 में नाम वापसी के बाद 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में हैं। BJP ने 23 और कांग्रेस ने 9 वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं। मतदान 11 सितंबर को होगा।
उच्चैन। नाम वापसी का दौर खत्म होते ही उच्चैन नगरपालिका चुनाव की पूरी तस्वीर सामने आ गई है। शुरुआत में जहां 175 प्रत्याशियों ने 207 नामांकन पत्र दाखिल किए थे, वहीं नाम वापसी के बाद अब 124 प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में बचे हैं। यानी 51 उम्मीदवारों के पीछे हटने के बाद अब 25 वार्डों में मुकाबला तय हो गया है।
अब उच्चैन के मतदाताओं के सामने अगली बड़ी तारीख 11 सितंबर 2026 है, जब नगरपालिका के 25 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसके बाद 14 सितंबर को मतगणना के साथ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।
BJP आगे, कांग्रेस पीछे… निर्दलीयों पर भी नजर
पार्टी मुकाबले की तस्वीर देखें तो BJP ने 23 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि कांग्रेस 9 वार्डों में अपने सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। कई वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं और ये प्रत्याशी दोनों प्रमुख दलों के वोट समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं।
यही वजह है कि अब मुकाबला सिर्फ BJP और कांग्रेस के बीच नहीं रह गया है। कई वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी नतीजों का गणित बदलने की स्थिति में नजर आ रहे हैं।
नाम वापसी खत्म, अब प्रचार का आखिरी दौर
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों के पास मतदाताओं तक पहुंचने के लिए समय बेहद सीमित है। ऐसे में चुनाव प्रचार ने भी रफ्तार पकड़ ली है। प्रत्याशी घर-घर संपर्क से लेकर मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए हैं।
उधर प्रशासन और पुलिस ने आचार संहिता की पालना को लेकर सख्ती बढ़ा रखी है। चुनावी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भी निगरानी की जा रही है।
अब 11 सितंबर को मतदाता अपना फैसला सुनाएंगे और 14 सितंबर को मतगणना के साथ साफ होगा कि उच्चैन के 25 वार्डों में किसके सिर जीत का ताज सजेगा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ
