मास्को
रूस के कजान शहर में हमलावरों ने 11 मई मंगलवार को एक स्कूल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे 8 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक टीचर भी बताया जा रहा है। हमला होने पर दो बच्चे तीसरी मंजिल की खिड़की से कूद गए। ऊंचाई से गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई। एक दर्जन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने दोनों हमलावरों को घेर लिया और उसे मार गिराया। स्कूल के अंदर एक धमाका भी हुआ है। स्कूल की चौथी मंजिल पर एक हमलावर ने कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया था।
हमले की सूचना पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने दो हमलावरों को मार गिराया है। अधिकारियों के अनुसार, मारे गए एक शूटर की उम्र 19 साल है। उसके पास रजिस्टर्ड बंदूक थी। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने 17 साल के एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है। उसके हमले में शामिल होने का शक है। स्कूल की इमारत को नुकसान के वीडियो सामने आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि हमले का मकसद अभी साफ नहीं है।
ये भी पढ़ें
- जयपुर में अजमेर पुलिया के खंडहर में लटकी मिली दो लाशें, बैग में मिला रहस्यमयी सुराग
- हिमाचल में खतरे की घंटी! 24 घंटे में भारी हिमस्खलन और बारिश का अलर्ट | प्रशासन हाई अलर्ट पर
- रेलवे में ‘मंथली रिश्वत’ का खेल, स्टेशन मास्टर CBI के हत्थे चढ़ा
- सामने आया कर्मचारियों का ‘चार्टर ऑफ डिमांड’ | किया ये बड़ा ऐलान, सरकार पर बढ़ाया दबाव
- Jodhpur: तेज रफ्तार का कहर: पूर्व विधायक के बेटे निपुण सिंह की दर्दनाक मौत
- होली पर सामूहिक ढूंढोत्सव: स्वर्णकार समाज ने मनाया महापर्व, 1200 से अधिक लोगों ने लिया हार्टफुलनेस ध्यान का लाभ
- नौकरी से इस्तीफा भी ‘रिटायरमेंट’ के बराबर, नहीं रुकेगी पेंशन, हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
- बैंक में घोटाले का भंडाफोड़, CBI ने रिश्वतखोर मैनेजर को रंगेहाथ दबोचा, 11 घंटे की छानबीन से सनसनी, खुल सकते हैं घोटाले के राज
- हिमाचल में गोलियों की गूंज: कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पीएसओ भी घायल
- होली के दिन राजस्थान में दिल दहला देने वाला कांड: 15 साल की मासूम के साथ दरिंदगी के बाद बेरहमी से कत्ल
घटना के एक वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि स्कूल नंबर 175 में जमकर गोलीबारी हो रही है। कुछ रूसी न्यूज एजेंसियों ने दावा किया है कि दो किशोर बंदूकधारी इस हमले के लिए जिम्मेदार हैं। वहीं कुछ खबरों में दावा किया गया है कि अकेले हमलावर ने गोली चलाई थी।इस घटना के वीडियो फुटेज में यह भी नजर आ रहा है कि स्कूल के बाहर आपात सेवाओं के वाहन तैनात किए गए हैं। यही नहीं कई लोग इमारत की ओर भागते देखे गए हैं।