व्हाइट हाउस के बाहर गोलियों की बारिश | ट्रंप अंदर मौजूद थे, 25 राउंड फायरिंग से दहला अमेरिका, हमलावर ढेर

व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से अमेरिका दहल गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अंदर मौजूद थे। सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मार गिराया, FBI जांच में जुटी।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

वाशिंगटन 

अमेरिका की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली इमारत व्हाइट हाउस के बाहर रविवार सुबह ऐसा खौफनाक मंजर बना, जिसने पूरे वाशिंगटन डीसी की सुरक्षा व्यवस्था को हिला कर रख दिया। प्रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स के ठीक बाहर अचानक एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा, सायरन बजने लगे और कुछ ही सेकंड में व्हाइट हाउस हाई अलर्ट मोड में पहुंच गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस वक्त यह हमला हुआ, उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump व्हाइट हाउस के भीतर ही मौजूद थे।

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 17 स्ट्रीट और पेनसिलवेनिया एवेन्यू नॉर्थवेस्ट के पास अचानक तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं। देखते ही देखते हमलावर ने करीब 25 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां चलते ही यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के कमांडो, स्नाइपर और भारी हथियारों से लैस एजेंट सक्रिय हो गए।

सुरक्षाबलों ने कुछ ही पलों में मोर्चा संभालते हुए हमलावर पर जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में संदिग्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में हमलावर की पहचान 21 वर्षीय नेसिर बेस्ट के रूप में बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह मानसिक रूप से अस्थिर था और खुद को “यीशु मसीह” बताता था। उसके पास एक अवैध रिवॉल्वर भी मिला है। जांच एजेंसियों को शक है कि वह सीधे सुरक्षा चेकपॉइंट को निशाना बनाकर आगे बढ़ रहा था।

घटना के बाद पूरा व्हाइट हाउस परिसर किले में तब्दील हो गया। सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने नॉर्थ लॉन क्षेत्र खाली करा लिया, जबकि इमारतों की छतों और ऊंचे स्थानों पर स्नाइपर तैनात कर दिए गए। आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए प्रेस ब्रीफिंग रूम को भी तत्काल बंद कर दिया गया और मौजूद पत्रकारों को अंदर ही रहने के आदेश दिए गए।

अब Federal Bureau of Investigation और अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह किसी मानसिक रूप से अस्थिर युवक की हरकत थी या इसके पीछे कोई बड़ा घरेलू या अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क सक्रिय था।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘तेल का नया बादशाह’ | होर्मुज संकट के बीच भारत का सहारा बना वेनेजुएला, सऊदी-अमेरिका दोनों पीछे छूटे

अब पेंशन के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं | भजनलाल कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को राहत… साथ ही उद्योग, बिजली और गांवों पर भी मेगा प्लान, जानें और क्या हुए फैसले

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।