भरतपुर
राजस्थान के भरतपुर में केंद्र सरकार के आयुध डिपो में कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ रही हैं। इसे लेकर आयुध डिपो के कर्मचारियों ने जिला कलक्टर को एक पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है और कहा है कि आयुध डिपो के कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आते जा रहे हैं। अब तक करीब बीस कर्मचारी पिछले तीन दिन में कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके बावजूद आयुध डिपो में कोरोना गाइडलाइंस की अवहेलना कर सभी कर्मचारियों और श्रमिकों को ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है।आयुध डिपो के स्टाफ ने जिला प्रशासन से इस मामले में फ़ौरन एक्शन लेने की मांग की है।
ऐसे उड़ रही हैं कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां
आयुध डिपो के कर्मचारियों की ओर से जिला प्रशासन को भेजे पत्र में बताया गया कि आयुध डिपो के मुख्य द्वार पर न तो सेनिटाइजर और न ही पानी और साबुन की व्यवस्था है। कर्मचारी सीधे ही डिपो के अन्दर प्रवेश करते हैं। डिपो में जो बीस कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं, उनके सम्पर्क में आए कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है। जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। डिपो में मजदूर वर्ग में 450 और सिविल वर्ग में 700 कर्मचारी हैं। कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार रोस्टर से 50 प्रतिशत कर्मचारी बुलाने की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
ये भी पढ़ें
- नींद में मौत का तांडव: दिल्ली में 4 मंजिला इमारत बनी ‘मौत का पिंजरा’ | AC ब्लास्ट से भड़की आग, 9 जिंदगियां खाक, सीढ़ियों पर मिलीं लाशें
- जज की संदिग्ध मौत से सनसनी | न्यायिक अधिकारी पत्नी से विवाद के बीच फंदे पर मिला शव, पिता को किया था ‘परेशानी’ का कॉल
- Himachal News: चलती गाड़ी पर टूटा मौत का कहर | कुल्लू में पेड़ गिरते ही खाई में गिरी बोलेरो, 4 महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत
- 4.20 करोड़ का SBI लोन घोटाला | बैंक के अंदर से ही तैयार हुआ फर्जीवाड़े का खेल, मैनेजर–असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार
- जयपुर के इस कॉलेज में एडमिशन अलर्ट | 1 मई से फॉर्म शुरू, आर्ट्स-साइंस में सीटें लिमिटेड—15 मई आखिरी तारीख
- उच्चैन कॉलेज में एडमिशन का बिगुल | 15 मई आखिरी मौका—200 सीटों पर कड़ा मुकाबला तय
- 11:42 पर क्यों चिल्ला उठे मोबाइल? | अचानक बजे ‘SOS अलर्ट’ ने देशभर में मचाई हलचल, सरकार ने बताया पूरा सच
- 70 साल तक नौकरी या युवाओं का ‘करियर लॉक’? राजस्थान में डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने पर बवाल | RMCTA ने खोला मोर्चा, बोला—ये फैसला भारी पड़ेगा
- अब टोल पर नहीं लगेगा ब्रेक: देश का पहला ‘बिना बैरियर’ सिस्टम लॉन्च | गाड़ी दौड़ेगी, पैसा अपने आप कटेगा
- भरतपुर में कॉलेज एडमिशन का काउंटडाउन शुरू: 1 मई से फॉर्म, 15 मई आखिरी मौका | 27 मई को आएगी पहली लिस्ट, जानिए पूरी टाइमलाइन
पड़ौस के राज्यों से भी आ रहे कर्मचारी
पत्र में बताया गया कि आयुध डिपो में पड़ौस के राज्यों और राजस्थान के अन्य ज़िलों से भी कर्मचारियों को ड्यूटी करने आना पड़ रहा है। इनमें कई कर्मचारी उन जगहों से हैं जो hot spot बने हुए हैं। इनकी प्रतिदिन की आवाजाही से कोरोना संक्रमण फ़ैलने का खतरा बना हुआ है। पत्र में बताया गया कि इन सब स्थितियों के बारे में डिपो के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया है।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
