बुर्का बैन करने की तैयारी, कानून बना तो महिलाएं सार्वजनिक जगहों पर पूरी तरह चेहरा नहीं ढंक सकेंगी, कहां होगा जानें यहां

बर्न 

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

51.21 फीसदी लोगों का मानना है कि सरकार को बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। सरकार अब लोगों की यह राय सामने आने के बाद बुर्का बैन करने के लिए कानून बनाने की तैयारी कर रही है। यदि कानून बना तो महिलाएं सार्वजानिक जगहों पर अपना चेहरा नहीं ढंक सकेंगी।

मामला स्विट्जरलैंड का है। दरअसल स्विट्जरलैंड की सरकार ने पिछले हफ्ते बुर्का पहनने और नहीं पहनने पर एक रायशुमारी कराई थी। जनमत संग्रह में यहां के 51.21% लोगों ने बुर्के पर रोक लगाने के पक्ष में वोट दिए। इसलिए माना जा रहा है कि स्विट्जरलैंड में कानून बना कर बुर्का पहनने पर अब प्रतिबंध लगाया जा सकता है। स्विट्जरलैंड में करीब एक महीने पहले बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव लाया गया था। इसका लोगों ने विरोध किया तो सरकार ने जनमत संग्रह कराने का फैसला किया। इस जनमत संग्रह में  51.21 फीसदी लोगों ने बुर्के पर रोक लगाने के पक्ष में वोट दिए। ऐसा क़ानून बना तो स्विट्जरलैंड में महिलाएं सार्वजनिक जगहों पर पूरी तरह से मुंह ढंककर नहीं निकल सकेंगी।

प्रस्ताव में इस्लाम का जिक्र नहीं 
इस्लाम कट्टरपंथियों के विरोध का सामना नहीं करना पड़े इसलिए स्विस पीपुल्स पार्टी (SPV) समेत अन्य समूहों ने बुर्का पर बैन करने वाले अपने प्रस्ताव में कहीं भी इस्लाम का जिक्र नहीं किया था। इसके बावजूद स्विट्जरलैंड की मीडिया में इस प्रस्ताव को बुर्का बैन कहा गया और इसे इस्लाम के खिलाफ माना गया। स्विट्जरलैंड की आबादी करीब 86 लाख है। इसमें 5.2% मुस्लिम हैं।

धार्मिक स्थानों पर छूट रहेगी
CNN के मुताबिक, स्विट्जरलैंड में सार्वजनिक जगहों जैसे पब्लिक ऑफिस, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, रेस्ट्रां, दुकान और अन्य जगहों पर महिलाएं अपना चेहरा पूरी तरह से नहीं ढंक सकेंगी। हालांकि, पूजा करने के स्थान और अन्य धार्मिक स्थानों पर इसकी छूट रहेगी। बीमारी की रोकथाम और सुरक्षा कारणों के चलते भी महिलाएं बुर्का पहन सकेंगी और कॉर्निवल जैसी जगहों में भी महिलाओं को ऐसा करने की इजाजत होगी, जहां मुंह ढंकने का रिवाज सालों से चला आ रहा है। स्विट्जरलैंड की सरकार के प्रपोजल में विदेश से आने वाले टूरिस्ट और अन्य लोगों को भी कोई छूट नहीं दी गई है।

यहां बुर्का कोई नहीं पहनता, 30% महिलाएं नकाब पहनती हैं
इस साल की शुरुआत में लूसर्न यूनिवर्सिटी के सर्वे में दावा किया था कि स्विट्जरलैंड में महिलाएं बुर्का नहीं पहनतीं। हालांकि, 30% महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर जाने के दौरान नकाब या हिजाब से चेहरा ढंकती हैं। बुर्का में पूरे शरीर को ढंका जाता है, जबकि नकाब या हिजाब से सिर्फ चेहरा ढंका जाता है।

इन देशों में चेहरा ढंकने पर पहले से रोक
फ्रांस ने 2011 में चेहरे को पूरी तरह से ढंकने पर बैन लगा दिया था। डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड और बुलगारिया में भी सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने पर रोक है।





 

प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें  : ok@naihawa.com

 


SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS