दफ्तर में जाम छलकाते मिले रेलवे कर्मचारी, 3 सस्पेंड

झांसी

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल कारखाना के दफ्तर में रेलवे कर्मचारियों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां  रेलवे  के कुछ कर्मचारी जाम छलकाते मिले।इनमें से तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी  गई है। अब पूरे रेल कारखाना में हड़कंप मच गया है।

मुख्य कारखाना प्रबंधक (CWM) आरडी मौर्या को झांसी के मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय से सटे दफ्तर में कुछ कर्मचारियों के जाम छलकाने की सूचना मिली थी। इसके बाद CWM ने अचानक छापा मारा। अंदर का सीन देखकर वे भी दंग रह गए। वहां बाकायदा टेबल सजाकर जाम चल रहे थे। सामने CWM को देखते ही ऑफिस में हड़कंप मच गया।

रेलवे के ADRM के खिलाफ दुष्कर्म का केस, रेलवे बोर्ड ने किया तबादला, अब बड़े एक्शन की तैयारी

संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाने के बाद CWM ने 3 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। तीनों कर्मचारी वेतन पत्राचार विभाग में लिपिक पद पर तैनात बताए जा रहे हैं। अब CWM आरडी मौर्या ने नया आदेश जारी  कर  सभी शॉप इंचार्ज और कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार का कोई प्रकरण अब दोबारा संज्ञान में आया तो संबंधित कर्मचारी के साथ ही शॉप इंचार्ज या कार्यालय प्रमुख के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

नहीं कराया गया मेडिकल
बताया गया कि तीनों कर्मचारी रंगेहाथ शराब पीते पकड़े गए थे। फिर भी उनका मेडिकल जांच नहीं कराई गई। अगर उनका तत्काल मेडिकल जांच कराई जाती, तो कड़ा दंड मिल सकता था, लेकिन ऐसा नहीं कराया गया। मेडिकल न कराना वर्कशॉप में चर्चा का विषय बना है।

रेलवे के ADRM के खिलाफ दुष्कर्म का केस, रेलवे बोर्ड ने किया तबादला, अब बड़े एक्शन की तैयारी

सहजन की फली के चमत्कारी लाभ

रेलवे शुरू कर रहा है ये स्पेशल सीट, फायदे जानकर माताएं हो जाएंगी खुश

पुल पर हुई चेन पुलिंग तो लोगों को बचाने जान पर खेल गया रेलकर्मी, देखें वीडियो

अद्भुत ग्रन्थ ‘राघवयादवीयम्’ उल्टा पढ़ें तो कृष्णकथा और सीधे पढ़ें तो रामकथा

हम गाड़ी की सर्विस तो करवाते हैं लेकिन क्या हमने अपने शरीर की सर्विस करवाई कभी?

ज्यादा शक्कर खाने से हो सकता है नुकसान, इन 5 बीमारियों का है खतरा

बुढ़ापा पैरों से ऊपर की ओर शुरू होता है!