सहजन की फली के चमत्कारी लाभ

Health Capsule

सारिका उनियाल  


सहजन की फली के बारे में बहुत लोग जानते  हैं। दक्षिण भारत में सहजन को बहुत पसंद किया जाता है। वहां  पर लोग सहजन के फूल, फल और पत्तियां सभी उपयोग में लाते हैं। इसकी विशेषता है कि यह हमेशा हरा भरा रहता है और इसमें सिंचाई की भी बहुत कम जरूरत पड़ती है। इसका पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है।

सहजन का पौधा किसी भी प्रकार की मिट्टी में आसानी से उगाया जा सकता है और कम सिंचाई में भी इसकी अच्छी पैदावार है। इसकी इसी विशेषता के कारण यह किसानों के लिए फायदेमंद खेती है। सहजन का पौधा बहुत उपयोगी होता है। इसमें  विटामिन, कैल्सियम, फास्फोरस, मैग्निसियम आदि गुण पाए जाते हैं। यह एक औषधीय पौधा भी है। इसकी छाल, फूल और जड़ से औषधियां भी बनाई जाती हैं।

सहजन से बनने वाले व्यंजन 
सहजन से बहुत से व्यंजन बनाए  जाते हैं। सहजन को सांभर में  तो प्रयोग किया ही जाता है। इसके अलावा इसके और भी व्यंजन बनाए जाते हैं। सहजन को आलू के साथ बनाया जाता है। सहजन की पत्तियों से भी सब्जी बनाई जाती है। यह सब्जी बहुत गुणकारी होती है। इसे वजन कम करने के लिए भी खाया जाता है। सहजन का अचार भी बनाया जाता है।

सहजन की जड़ भी बहुत लाभदायक
सहजन की जड़ के भी बहुत फायदे होते हैं। स्वाद में तो यह कड़वी होती है। मगर यह एक औषधि का काम करती है। इसकी जड़ को पानी में  उबालकर पीने से कफ बाहर निकलता है। इसकी जड़ का प्रयोग गठिया में भी किया जाता है। सहजन की जड़ से त्वचा संबंधी रोगों में आराम मिलता है। इससे त्वचा में होने वाले दाग धब्बे, एलर्जी आदि में  लाभ मिलता है।

पत्तियां भी चमत्कारी
सहजन की पत्तियों के भी चमत्कारी लाभ हैं। सहजन की पत्तियों की सब्जी खाने से मोटापा कंट्रोल होता है। इसकी पत्तियों का रस अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, डायिरिया, पीलिया आदि में लाभदायक होता है। सहजन में कैल्सियम भी प्रचुर मात्रा में होता है। सहजन की पत्तियों के साथ खीरा और गाज़र का रस मिलाकर पीने से मूत्र संबंधी विकार दूर होते हैं। सहजन की पत्तियों को पीसकर सूजन वाले स्थान पर लगाने से आराम मिलता है।

सहजन की छाल 
सहजन के फूल, फल, जड़ और पत्तियों की तरह ही इसकी छाल भी बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन करने से कई व्याधियां दूर होती हैं। इसका काढ़ा बनाकर शहद के साथ लेने से वात, कफ्,वायु आदि रोग में लाभ होता है। जिन लोगों को साइटिका होता है उन्हें  इसका काढ़ा पीने से दर्द से मुक्ति मिलती है। सहजन में  एंटीफंगल और एंटी इंफ्लेमेंट्री गुण भी पाए जाते है। इसमें  पोटेशियाम, आयरन, फास्फोरस आदि बहुत से पोषक तत्व शामिल हैं  जो शारीरिक वृद्धि के लिए आवश्यक होते हैं। एक पेड़ के इतने फायदे जो सरलता से उग जाए। जिसे सिंचाई  की भी ज्यादा जरूरत ना हो और जिसका फल, फूल, जड़, छाल सभी बहुत फायदे मंद हो; ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है।

21/ 437 त्रिलोकपुरी, दिल्ली-91  (लेखिका सामाजिक कार्यकर्ता हैं और एक एनजीओ में काम करती हैं )

रेलवे शुरू कर रहा है ये स्पेशल सीट, फायदे जानकर माताएं हो जाएंगी खुश

पुल पर हुई चेन पुलिंग तो लोगों को बचाने जान पर खेल गया रेलकर्मी, देखें वीडियो

अद्भुत ग्रन्थ ‘राघवयादवीयम्’ उल्टा पढ़ें तो कृष्णकथा और सीधे पढ़ें तो रामकथा

हम गाड़ी की सर्विस तो करवाते हैं लेकिन क्या हमने अपने शरीर की सर्विस करवाई कभी?

ज्यादा शक्कर खाने से हो सकता है नुकसान, इन 5 बीमारियों का है खतरा

बुढ़ापा पैरों से ऊपर की ओर शुरू होता है!