रेलवे के ADRM के खिलाफ दुष्कर्म का केस, रेलवे बोर्ड ने किया तबादला, अब बड़े एक्शन की तैयारी

जबलपुर 

रेलवे का एक ADRM अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फंस गया है महिला रेल कर्मचारी ने उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। वहीं रेलवे बोर्ड ने उसका तबादला तत्काल प्रभाव से सदर्न रेलवे चेन्नई कर दिया है। अब बोर्ड उसके ख़िआलफ और सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है।

मामला पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल का है। नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में एक महिला रेल कर्मचारी ने भोपाल रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) गौरव सिंह के खिलाफ लगातार कई बार दुष्कर्म किये जाने की पुलिस में कम्पलेंट दर्ज कराई है। पुलिस में मामला दर्ज होते ही रेलवे बोर्ड ने उसका तबादला तत्काल प्रभाव से सदर्न रेलवे चेन्नई कर दिया है। गौरव सिंह को उनके पद से कार्यमुक्त भी कर दिया गया है। अब बोर्ड उसके खिलाफ और भी सख्त एक्शन लेने के लिए पुलिस की जांच पूरी होने का इंतजार कर रहा है।

यह है पूरा मामला
ADRM पर आरोप है कि उन्होंने महिला सहकर्मी को अनुकंपा नौकरी दिलाने के दौरान उसका शोषण किया मार्च 2021 से ADRM  पीड़िता का शोषण करते रहे दो माह पहले ही पीड़िता की हरदा में शादी हुई शादी के बाद भी उसे परेशान करते रहे पीड़िता ने नर्मदापुरम के पिपरिया पहुंचकर हाथ की नस काटकर आत्महत्या का भी प्रयास किया इसी दौरान आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद उसे पुलिस ने पकड़कर बचाया उसे वन स्टॉफ सेंटर लाया गया जहां महिला थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा ने  उसके बयान दर्ज कराए और इसी के आधार पर गौरव सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ

ADRM का विवादों से पुराना नाता
भारतीय रेलवे सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अभियंता गौरव सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है 4-5 वर्ष पहले जब वे जबलपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता के पद पर पदस्थ रहे, तब उनके खिलाफ पुलिस में कम्पलेंट हुई थी, उन पर कर्मचारियों के साथ गालीगलौच करने व मारपीट करने के आरोप लगे थेइस मामले मेें उनकी यूनियन के साथ जमकर टकराव हुआ थाशिकायत करने के बाद उनका तबादला भोपाल मंडल में किया गया था, जहां पर उन्हें पदोन्नति मिली और वे अपर मंडल रेल प्रबंधक बन गए

सहजन की फली के चमत्कारी लाभ

रेलवे शुरू कर रहा है ये स्पेशल सीट, फायदे जानकर माताएं हो जाएंगी खुश

पुल पर हुई चेन पुलिंग तो लोगों को बचाने जान पर खेल गया रेलकर्मी, देखें वीडियो

अद्भुत ग्रन्थ ‘राघवयादवीयम्’ उल्टा पढ़ें तो कृष्णकथा और सीधे पढ़ें तो रामकथा

हम गाड़ी की सर्विस तो करवाते हैं लेकिन क्या हमने अपने शरीर की सर्विस करवाई कभी?

ज्यादा शक्कर खाने से हो सकता है नुकसान, इन 5 बीमारियों का है खतरा

बुढ़ापा पैरों से ऊपर की ओर शुरू होता है!