‘भाव, भाषा और भारत’ पर होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी | अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष में जुटेंगे शिक्षाविद और भाषा विशेषज्ञ

अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर 12 अप्रैल 2026 को प्रयागराज (Prayagraj) में ‘भाव, भाषा और भारत’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित होगी। कार्यक्रम में प्रो. राज कुमार मित्तल की अध्यक्षता में कई विद्वान अपने विचार रखेंगे।

प्रयागराज 

प्रयागराज में अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर एक महत्वपूर्ण बौद्धिक आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर ‘भाव, भाषा और भारत’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें शिक्षा और भाषा जगत से जुड़े विद्वान अपने विचार रखेंगे।

अब किताबें ही नहीं, डिग्री भी देगा NCERT | सरकार ने दिया ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा, शिक्षा जगत में बड़ा बदलाव

आयोजकों की सूचना के अनुसार यह संगोष्ठी रविवार, 12 अप्रैल 2026 को शाम 5:00 बजे आयोजित होगी। कार्यक्रम का आयोजन अरुंधती वशिष्ठ अनुसंधान पीठ ( Arundhati Vashishtha Anusandhan peeth), महावीर भवन, 21/16 तिलक मार्ग गेट रोड, प्रयागराज (कमला नेहरू अस्पताल के सामने) में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल करेंगे हैं।

संगोष्ठी में दो प्रमुख विद्वान वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे—

  • प्रो. प्रमोद कुमार दुबे — भाषाविद एवं पूर्व आचार्य, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद
  • प्रो. सुशील कुमार शर्मा — अकादमिक समन्वयक, भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार

सनसनी पर लगाम; सरकार ने रोकी टीवी चैनलों की टीआरपी | 4 हफ्ते तक नहीं आएगी रेटिंग रिपोर्ट

अब टैक्स वेबसाइट पर मिलेगा ‘कर साथी’ | AI असिस्टेंट के साथ इनकम टैक्स की नई साइट लॉन्च

आयोजकों के अनुसार संगोष्ठी में भाषा, संस्कृति और भारत की वैचारिक परंपरा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। यह कार्यक्रम अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत प्रकाशित शोध पत्रिका “द जर्नल ऑफ इंडियन थॉट एंड पॉलिसी रिसर्च” के जन्मशताब्दी विशेषांक के विमोचन से भी जुड़ा हुआ है।

इस बौद्धिक संगोष्ठी में शिक्षाविदों, शोधार्थियों और विषय में रुचि रखने वाले लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का निवेदन अर्घवती वरिष्ठ अनुसंधान पीठ की ओर से किया गया है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

डॉलर पर RBI का ‘सर्जिकल वार’ | बैंकों को अतिरिक्त डॉलर बेचने होंगे, रुपये में दिख सकती

भारत के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज | नया मटेरियल ऊर्जा स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन को बना सकता है सस्ता व असरदार

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।