जाट समाज पर टिप्पणी से भड़का विवाद | सोनीपत में CM के नाम सौंपा ज्ञापन, अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग

सोनीपत (Sonipat) में जाट समाज पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी (Rashtriya Jatigat Aarakshan Virodhi Party) के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और सख्त कार्रवाई की मांग की।

सोनीपत 

हरियाणा के सोनीपत में जाट समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले को लेकर राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।

अब किताबें ही नहीं, डिग्री भी देगा NCERT | सरकार ने दिया ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा, शिक्षा जगत में बड़ा बदलाव

प्रतिनिधिमंडल ने यह ज्ञापन सोनीपत की तहसीलदार डॉ. कीर्ति को सौंपा। पार्टी के प्रवक्ता सुखमेंद्र सिंह खराब ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जाट समुदाय के खिलाफ की गई टिप्पणी से समाज में नाराजगी है। उनका कहना था कि इस तरह के बयान सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं और प्रशासन की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े करते हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सनसनी पर लगाम; सरकार ने रोकी टीवी चैनलों की टीआरपी | 4 हफ्ते तक नहीं आएगी रेटिंग रिपोर्ट

अब टैक्स वेबसाइट पर मिलेगा ‘कर साथी’ | AI असिस्टेंट के साथ इनकम टैक्स की नई साइट लॉन्च

पार्टी पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान योगाचार्य वैद्य परमिंदर शास्त्री (ऑंतिल) भी मौजूद रहे। वहीं तहसीलदार डॉ. कीर्ति ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनका ज्ञापन संबंधित उच्च अधिकारियों तक जल्द पहुंचा दिया जाएगा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

डॉलर पर RBI का ‘सर्जिकल वार’ | बैंकों को अतिरिक्त डॉलर बेचने होंगे, रुपये में दिख सकती

भारत के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज | नया मटेरियल ऊर्जा स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन को बना सकता है सस्ता व असरदार

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।