आगरा में दरिंदगी: 5 साल की बच्ची का रेप के बाद मर्डर, शादी समारोह से हुई थी किडनैप

आगरा 

उत्तर प्रदेश के आगरा से कक्षा एक में पढ़ने वाली पांच साल की एक बच्ची के साथ दरिंदगी की खबर आ रही है। शादी समारोह में शामिल होने आई इस बच्ची को शादी में से ही कोई उठा ले गया और रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव समारोह स्थल से तीन सौ मीटर दूर निर्वस्त्र हालत में बरामद हुआ।

बच्ची के साथ हैवानियत भरी यह वारदात आगरा के थाना मलपुरा की है। बुधवार को यहां एक शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए दुल्हन का चचेरा भाई अपनी पांच साल की बेटी और परिवार के साथ शामिल हुआ था। बच्ची के पिता अनुसर रात 11 बजे तक बच्ची DJ पर डांस कर रही थी। इसके बाद अचानक वह गायब हो गई। काफी तलााश की। मगर, उसका कहीं सुराग नहीं लगा। सुबह तक जब बच्ची नहीं मिली तो घरवालों ने स्थानीय पुलिस चौकी पर बच्ची के लापता होने की सूचना दी।

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे गांव से ही किसी ने पुलिस को बताया कि सरसों के खेत में एक बच्ची का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस और बच्ची के घरवाले पहुंच गए। बच्ची का शव झाड़ियों  से बरामद किया।उसके तन पर आधे-अधूरे कपड़े थे। पिता का कहना है कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस को सुराग हाथ लगे
सूचना मिलते ही  एसएसपी सुधीर कुमार फोर्स सहित पहुंच गए। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। एसएसपी का कहना है कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस शादी में आए रिश्तेदारों के बारे में जानकारी कर रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। रेप की शिकार बच्ची क्लास-1 की छात्रा थी। पांच भाई-बहनों में वह तीसरे नंबर की थी। बच्ची के पिता एक प्राइवेट कॉलेज में सफाईकर्मी के रूप में काम करते हैं।

पुलिस को पुख्ता आशंका है कि मासूम को कोई उसका जानने वाला ही बहला-फुसलाकर शादी समारोह से ही किसी बहाने से अगवा कर ले गया, उसके साथ रेप किया और पहचाने जाने के डर से बच्ची की हत्या कर दी। हत्यारे का पता लगाने के लिए पुलिस शादी समारोह में आए लोगों की सूची बना रही है।

आशंका है कि शादी में शामिल होने आए ही किसी व्यक्ति ही बालिका को बहाने से अगवा करके ले गया होगा। शादी में 2 सौ से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। पुलिस शादी में आए बच्चों से भी जानकारी कर रही है कि बालिका आखिरी बार किसके साथ देखी गई थी। बालिका जिस समय डीजे पर मौजूद थी। वहां पर कई बच्चे भी थे।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?