नई दिल्ली
भारत में कोरोना के नए Omicron वैरिएंट ने दस्तक दे दी है और कर्नाटक में इससे दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। 66 साल के जो बुजुर्ग ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं वो साउथ अफ्रीका से दुबई होते हुए भारत लौटे हैं और 20 नवंबर को एयरपोर्ट से उनका सैंपल लिया गया था। वो कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।
बेंगलुरु महानगर पालिका की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने निगेटिव रिपोर्ट के साथ साउथ अफ्रीका से भारत की यात्रा की थी। भारत लौटने के बाद जब उन्होंने होटल में चेक इन किया तो वहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इसके बाद 22 नवंबर को फिर से उनका कोविड सैंपल लिया गया और उसे जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया। हालांकि इस दौरान उस बुजुर्ग ने निजी लैब में फिर से कोरोना की जांच कराई जहां उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
इसके बाद 27 नवंबर को उन्होंने रात के 12 बजकर 34 मिनट पर होटल से चेकआउट किया और दुबई जाने के लिए कैब लेकर वो एयरपोर्ट पहुंच थे। उनके संपर्क में आने वाले सभी 240 लोगों को सैंपल लेकर उसकी जांच की गई लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। ओमिक्रॉन से पॉजिटिव हुए 46 साल के दूसरे मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
बेंगलुरु महानगरपालिका की रिपोर्ट के मुताबिक उस शख्स को 21 नवंबर को फीवर और बदन में दर्द होने लगा जिसके बाद उसने अस्पताल जाकर अपना आरटीपीसीआर टेस्ट कराया। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद 22 नवंबर को वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया।उसके सैंपल को भी जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है।
अब तक 29 देशों में मिल चुके हैं ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज
बता दें कि अब तक 29 देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की पहचान हो चुकी है और WHO ने इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न की कैटेगरी में रखा है। सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में इस वैरिएंट से संक्रमित मरीज की पहचान की गई थी।
एक महीने से कोरोना के नए मामलों में कमी, लेकिन राजस्थान में बढ़ रहे
वहीं देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी दी है कि देश में बीते एक महीने से कोरोना के नए मामलों में कमी आ रही है। उन्होंने कहा, अब सिर्फ दो राज्यों महाराष्ट्र और केरल में 10 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं जोकि देश के कुल संक्रमित मामलों का 55 फीसदी है।
राजस्थान में गुरुवार को 21 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 213 पहुंच गई है। प्रदेश में कई दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश में बुधवार को भी 21 मरीज मिले थे। सबसे अधिक मामले जयपुर में सामने आए हैं। राजधानी जयपुर में 8 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
राजधानी जयपुर के अलावा अजमेर में दो, अलवर में एक, बाड़मेर में एक, बीकानेर में चार, चूरू में एक, जोधपुर में एक, कोटा में एक, उदयपुर में दो पॉजिटिव केस सामने आए हैं। प्रदेश में बुधवार को एक्टिव केसों की संख्या 203 थी जो गुरुवार को बढ़कर 213 पहुंच गई है। गुरुवार को 11 मरीज रिकवर भी हुए हैं।
जयपुर में एक्टिव केसों की संख्या 114 और अजमेर में 25 रही। प्रदेश में अब तक कोरोना से 8,955 मौतें हो चुकी हैं और 9,54,827 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 9,45,659 मरीज रिकवर होकर घर पहुंच चुके हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
- कोर्ट का सख्त फैसला | दुष्कर्म केस में आरोपी को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना भी लगाया
- पहले दिन ही इस्तीफा! | चंडीगढ़ के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, डॉक्टर ने खोला सिस्टम का काला सच
- वैश्विक चुनौतियों पर मंथन का मंच | दिल्ली विश्वविद्यालय में ICSRD-2026 सम्मेलन में सतत विकास पर गूंजे विचार
- रेलवे कर्मचारी 10 रुपये के शक में बर्खास्त, 24 साल भुगता दर्द! | हाईकोर्ट बोला—सबूत नहीं, फैसला गलत
- ACB के जाल पर हेड कांस्टेबल का पलटवार | रिश्वत ट्रैप में बिछी बिसात उलटी, सबूत तोड़कर फरार हुआ आरोपी
