अजमेर
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग में पदोन्नति का नया इतिहास रच दिया। आयोग सदस्य प्रो. अय्यूब खान की अध्यक्षता में हुई डीपीसी बैठक में कुल 11,959 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई, जिसमें उप प्राचार्य पद पर सबसे अधिक 11,886 अधिकारियों का चयन शामिल है।
इस विशाल प्रमोशन में चयन वर्ष 2023-24 के 8,167 और 2024-25 के 3,719 अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा, उच्च प्रशासनिक स्तर पर भी बड़े प्रमोशन हुए हैं, जिसमें उपनिदेशक के 53, संयुक्त निदेशक के 18 और अतिरिक्त निदेशक के 2 पद स्वीकृत किए गए।
डीपीसी की रिव्यू बैठक में 234 पदों पर भी पदोन्नति अनुशंसित की गई। इसमें प्राध्यापक स्तर के पद प्रमुख रहे, जैसे इतिहास के 52, हिंदी के 44 और राजनीति विज्ञान के 37 पद। अन्य विषयों में रसायन, अंग्रेजी, भूगोल, संस्कृत, गणित, जीव विज्ञान, भौतिकी, समाजशास्त्र, वाणिज्य और उर्दू के पद शामिल रहे।
इस ऐतिहासिक बैठक में उप जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर प्रधानाचार्य और प्राध्यापक स्तर तक के पदों पर भी प्रमोशन स्वीकृत हुए। बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट, संयुक्त सचिव शिक्षा (ग्रुप-2) मनीष गोयल, कार्मिक विभाग प्रतिनिधि सिराज अली जैदी और जिला शिक्षा अधिकारी सोनिया शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
शिक्षा विभाग इसे एक “ऐतिहासिक उपलब्धि” मान रहा है, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में पदोन्नतियां कभी एक साथ नहीं हुई थीं।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
हिमुडा में रातों-रात बड़ा सफाया | किसके इशारे पर चली कलम? | एक आदेश से उड़ गए सैकड़ों पद
27 सितंबर का डबल सरप्राइज | जस्टिस शर्मा बने कार्यवाहक सीजे, जयपुर में लेंगे शपथ
रिटायरमेंट से 7 दिन पहले खुला राज | 32 साल से फर्जी डिग्री पर पढ़ा रहा था शिक्षक
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
