भुसावर में पर्यावरण दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

भुसावर (बृजेन्द्र व्यास)

विश्व खाद्य आवश्यकताओं को देखते हुए पृथ्वी पर मौजूद अतिरिक्त कार्बन डाइऑक्साइड को पृथ्वी, समुद्र और पेड़ों  द्वारा सोखना मुश्किल काम है इसलिए हमें हमें अधिकाधिक पेड़ लगाने व उनकी सुरक्षा करने के साथ भौतिक सुविधाओं का प्रयोग कम करने तथा उनके सुरक्षित विकल्प ढूंढ़ने होंगे

लोकसभा चुनाव- 2024: UP में भाजपा को भारी नुकसान, राजस्थान में भी घाटा लेकिन NDA बहुमत के पार | पर तीसरी बार सरकार की राह अभी कठिन | ‘INDIA’ गठबंधन भी सरकार बनाने की जोड़तोड़ में लगा, JDU TDP और TMC को किया अप्रोच

यह कहना है कृषि महाविद्यालय भुसावर के डीन डॉक्टर उदयभान सिंह का डॉक्टर उदयभान सिंह बुधवार को कृषि महाविद्यालय  एवं शहीद सुशील कुमार शर्मा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  पर्यावरण प्रदूषण के कारण जलवायु परिवर्तन व पृथ्वी का बढ़ता तापमान आज की ज्वलंत समस्या है। पर्यावरण के लिए सिर्फ पेड़ लगाना अधूरा उपाय है, क्योंकि मानव अपनी गतिविधियों से लगभग 38 अरब टन अतिरिक्त कार्बनडाइऑक्साइड का वायुमंडल में योगदान कर रहा है, जिससे पृथ्वी, पेड़ और समुद्र द्वारा सोखना संभव नहीं है। इसलिए हमें पेड़ लगाने के साथ-साथ भौतिक सुविधाओं को काम करना होगा।

इस अवसर पर शहीद सुशील कुमार शर्मा फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यतेन्द्र पाण्डेय् ने कहा कि हम शाकाहार अपनाएं ताकि दाल व अन्य फसलों के उत्पादन को बढ़ावा मिल सके। यह पर्यावरण के अनुकूल है। डॉ. विनोद भटेश्वर ने कहा कि हमें सौर ऊर्जा व कार्बनिक खेती अपनाने की आवश्यकता है। हम अपने पर्यावरण को प्रदूषित ही न करें, अपने आसपास के  वातावरण को स्वच्छ व हरा भरा रखने की आदत डालें।

भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कृषि महाविद्यालय एवं शहीद सुशील कुमार शर्मा फाउंडेशन के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने कहा कि प्रकृति पर्यावरण का ही अंग है। यदि पर्यावरण अस्वस्थ है तो हमारा बीमार होना भी निश्चित है। प्लास्टिक का प्रयोग कम करें। खेती में रासायनिक उर्वरक व कीटनाशक के प्रयोग में कटौती करें। सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के उपयोग में औद्योगिक प्रदूषण को रोकने के लिए आधुनिक तकनीकी अपनाएं और अधिकाधिक पेड़ लगाएं। प्रतियोगिता में छात्रा सुनीता हरितवाल प्रथम, छात्र निश्चित श्रीवास्तव द्वितीय एवं छात्र अन्नु पलसानिया तृतीय रहे। लक्ष्य शर्मा, अनुराग सैनी व तेजाराम ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

महाविद्यालय परिसर में लगेंगे 101 पौधे
शाहीद सुशील कुमार शर्मा फाउंडेशन के यतेन्द्र पाण्डेय् ने कृषि महाविद्यालय परिसर में लगाने हेतु फल एवं छायादार 101 पौधे आगामी वर्षा ऋतु में उपलब्ध कराने की बात कही। जिसका महाविद्यालय परिवार ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

लोकसभा चुनाव-2024: राजस्थान में तस्वीर साफ, भाजपा को बड़ा झटका | यहां जानें-कौन कहां से जीता

लोकसभा चुनाव- 2024: UP में भाजपा को भारी नुकसान, राजस्थान में भी घाटा लेकिन NDA बहुमत के पार | पर तीसरी बार सरकार की राह अभी कठिन | ‘INDIA’ गठबंधन भी सरकार बनाने की जोड़तोड़ में लगा, JDU TDP और TMC को किया अप्रोच

इंसानियत…

नर को मादा बनाना अब चुटकी का काम… वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ निकाली वो वजह जो करते हैं लिंग का निर्धारण

अगले क्षण का कुछ पता नहीं…

JSW सीमेंट का मेगा प्लान: राजस्थान में लगाएगी सीमेंट फैक्ट्री, 3000 करोड़ के निवेश की तैयारी | श्री सीमेंट और अल्ट्राटेक को मिलेगी कड़ी चुनौती

SEBI ने बदल दिया ये खास नियम, म्‍यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को मिली बड़ी राहत

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें