कांग्रेस सहित कई दलों के दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन, इन रिटायर्ड IAS और IPS ने भी जॉइन की पार्टी

जयपुर 

कांग्रेस-बसपा-माकपा के कई दिग्गज नेताओं ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इसके साथ ही कई रिटायर्ड IAS और IPS ने भी आज भाजपा जॉइन की। इन सभी को  पार्टी के  प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने प्रदेश मुख्यालय में हुए एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल किया। इनमें कई नेता ऐसी भी हैं जो पहले भाजपा को छोड़ कर दूसरे दलों में चले गए थे।

इनको किया शामिल

  • पूर्व सांसद धनसिंह रावत
  •  पूर्व विधायक गीता वर्मा
  • पूर्व विधायक एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता पवन दुग्गल
  • कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं बोहरा समाज के नेता रविन्द्र सिंह बोहरा
  • जयपुर की फुलेरा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रहे डीडी कुमावत 
  • मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता विष्णु भांभू
  • ग्राम पंचायत डाबड़ा की सरपंच ममता कंवर राठौड़
  • मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नेता रानी दुग्गल
  • कांग्रेस प्रत्याशी रहे विवेक सिंह बोहरा
  • धौलपुर विधानसभा से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिवचरण कुशवाहा
  • बैरवा समाज के प्रतिष्ठित नेता एवं अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लूराम बैरवा
  • पूर्व स्टेट जीएसटी आयुक्त दिनेश रंगा
  • पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त केआर मेघवाल
  • पूर्व आईपीएस जसवंत सम्पतराम
  • पूर्व आईएएस अधिकारी मनोज शर्मा
  • पूर्व आईएएस अधिकारी एसपी सिंह
  • एडवोकेट रिंकी वर्मा

जिन नेताओं को आज भाजपा में शामिल किया गया उनमें डीडी कुमावत, सिकराय से पूर्व विधायक रही गीता वर्मा और अखिल भारतीय रावणा राजपूत सेवा संस्थान की अध्यक्ष ममता राठौड़ पहले भाजपा में ही थी। जिन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्काषित कर दिया गया था। इनकी अब घर वापसी हुई है।

‘नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

लो आ गई इन कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी | यहां पढ़िए डिटेल

प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए Good News; वेतन वृद्धि को लेकर हाईकोर्ट ने दिया ये बड़ा फैसला