भरतपुर में बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारी गोली, लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती

भरतपुर 

भरतपुर में हीरादास सर्किल के पास बुधवार शाम को बदमाशों को गोलीबारी से दहशत फ़ैल गई। बदमाशों की  गोली से एक ईंट व्यापारी घायल हुआ है। उसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया है। बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

घायल ईंट व्यापारी का नाम भगवान सिंह निवासी धाउ पायसा है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार बदमाश करीब चार की संख्या में थे और बाइक पर आए थे। बदमाश  व्यापारी से खेमरा वासी के सरपंच का नाम लेकर ईंट का मोलभाव कर रहे थे। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी हुई तो एक बदमाश एक सरिया उठा लाया और वार करने लगा। व्यापारी भी उनसे मुकाबला करने लगा।

इसी दौरान  एक बदमाश ने भगवान सिंह पर फायरिंग कर दी। बदमाश ने भगवान सिंह के पैरों में तीन गोलियां मारी जिससे वह घायल होकर जमीन गिर गया। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। लोगों ने भगवान सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बदमाशों की खोज कर रही है।

Bank Strike 2022: टल गई बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, जानिए अब कब होगी

अब Jaipur Nagar Nigam में एसीबी का धावा, संविदाकर्मी को घूस लेते हुए दबोचा

बिहार में सात जजों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सभी शक्तियां छीनीं, सुनवाई भी नहीं कर सकेंगे

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए राजस्थान के इन कर्मचारियों को मिलेगा सवैतनिक मतदान अवकाश

REET-2021 Paper Leak Scam को लेकर विधान सभा में हंगामा, ‘रीट की CBI जांच करवाए सरकार’ बैनर  लेकर सदन में पहुंचे भाजपा विधायक

टोंक में PWD के कनिष्ठ सहायक ने किया सुसाइड, REET में पास करवाने के एवज में ले रखे थे 40 लाख, सुसाइड नोट में खोले दलालों के नाम, पुलिस ने SOG को अवगत कराया