जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में घुसी कार, ड्यूटी से लौटते वक्त एसआई का दर्दनाक अंत

जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे (Jaipur Bandikui Expressway) पर भीषण सड़क हादसे में सपोटरा (Sapotra) थाने के एसआई हनुमान मीणा की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मेरठ से लौटते समय ट्रेलर में कार घुसने से हादसा हुआ।

जयपुर 

ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे एक पुलिस अधिकारी की जिंदगी शनिवार तड़के सड़क पर ही थम गई। जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में सपोटरा थाने के सब इंस्पेक्टर हनुमान मीणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ चल रहे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

यह हादसा जयपुर ग्रामीण के आंधी थाना क्षेत्र में नांगल बेला गांव के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ। पुलिस टीम जिस कार से लौट रही थी, वह तेज रफ्तार में चल रही थी। अचानक कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी और जोरदार टक्कर के साथ वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया।

अब किताबें ही नहीं, डिग्री भी देगा NCERT | सरकार ने दिया ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा, शिक्षा जगत में बड़ा बदलाव

कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सब इंस्पेक्टर हनुमान मीणा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कार में बैठे तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक को मामूली खरोंच तक नहीं आई।

सूचना मिलते ही आंधी थाना प्रभारी गोपाल सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए दौसा के रामकरण जोशी राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुलिस टीम किसी केस के सिलसिले में मेरठ गई थी और वहां से दिल्ली होते हुए वापस लौट रही थी। आशंका जताई जा रही है कि लंबी ड्राइव के दौरान ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा भिड़ी

सनसनी पर लगाम; सरकार ने रोकी टीवी चैनलों की टीआरपी | 4 हफ्ते तक नहीं आएगी रेटिंग रिपोर्ट

अब टैक्स वेबसाइट पर मिलेगा ‘कर साथी’ | AI असिस्टेंट के साथ इनकम टैक्स की नई साइट लॉन्च

हादसे में जान गंवाने वाले 55 वर्षीय हनुमान मीणा सवाईमाधोपुर जिले के चकेरी कुंडेरा के रहने वाले थे और करौली जिले के सपोटरा पुलिस थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।

इस दुर्घटना में सपोटरा थाने के कॉन्स्टेबल कजोड़ जाट, रामराज बैरवा और रामनरेश मीणा घायल हुए हैं, जिनका दौसा जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

डॉलर पर RBI का ‘सर्जिकल वार’ | बैंकों को अतिरिक्त डॉलर बेचने होंगे, रुपये में दिख सकती

भारत के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज | नया मटेरियल ऊर्जा स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन को बना सकता है सस्ता व असरदार

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।