सड़क चौड़ीकरण पर सुलगी सेवर रोड | यज्ञ-हवन के साथ व्यापारियों का धरना, ‘रोज़ी-रोटी बचाओ’ की गूंज

भरतपुर (Bharatpur) के सेवर रोड स्थित जैन मंदिर के पास सड़क चौड़ीकरण के विरोध में सेवर रोड संघर्ष समिति के बैनर तले व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

भरतपुर 

भरतपुर के सेवर रोड पर प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर मंगलवार को माहौल गर्म हो गया। Jain Mandir Sevar Road के पास सेवर रोड संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय व्यापारियों, निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने धरना देकर प्रशासन के खिलाफ आवाज़ बुलंद की।

धरने की शुरुआत अनोखे अंदाज़ में हुई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन को सद्बुद्धि मिले इस कामना के साथ यज्ञ-हवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में विरोध सभा आयोजित की गई, जिसमें सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर तीखा विरोध जताया गया।

धर्म बदला तो क्या रहेगा SC का हक? | सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दी कानूनी रेखा

सभा में मौजूद लोगों का कहना था कि प्रस्तावित चौड़ीकरण की जद में आने से कई दुकानों और छोटे कारोबारियों का अस्तित्व संकट में पड़ सकता है। व्यापारियों का आरोप था कि विकास के नाम पर ऐसी योजनाएं लागू की जा रही हैं, जिनसे स्थानीय कारोबार बुरी तरह प्रभावित होगा।

इस विरोध सभा में विपुल शर्मा (जिला महामंत्री), जयप्रकाश बजाज (जिला कोषाध्यक्ष), इंद्रजीत भारद्वाज (पूर्व नेता प्रतिपक्ष), मोहन जी (ऑटोमोबाइल अध्यक्ष), निरंजन जी, दिनेश जी, चेतन जी (स्टेशन बजरिया), राहुल जी और मनोज जी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग शामिल हुए।

ट्रेन टिकट कैंसिल करने में अब जरा सी देर भारी | रेलवे ने बदले नियम, दलालों पर लगाम के लिए 8 घंटे वाला ‘क्लॉक’ लागू

धरने में क्षेत्र के पार्षद, व्यापारी, स्थानीय निवासी और महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों और निवासियों को नुकसान पहुंचाया गया, तो विरोध और तेज किया जाएगा।

सभा में यह भी तय किया गया कि जरूरत पड़ने पर व्यापार महासंघ के नेतृत्व में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा और प्रभावित व्यापारियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

अब पिन नहीं, चेहरा करेगा पेमेंट मंजूर | भीम ऐप में आया ऐसा फीचर, 5 हजार तक का ट्रांजैक्शन होगा झटपट

धरना शाम करीब 5 बजे तक जारी रहा, जिसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया गया। अंत में पत्थर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष गुलराज गोपाल कटारा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘घर से काम नहीं, ऑफिस आओ…’ | प्रेग्नेंट कर्मचारी को WFH न देने पर कोर्ट ने कंपनी पर ₹200 करोड़ ठोका

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।