जयपुर में 5 अप्रैल 2026 को प्रो. ललित किशोर चतुर्वेदी स्मृति राजस्थान शिरोमणि सम्मान 2026 का आयोजन होगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित कई प्रमुख अतिथि शामिल होंगे।
जयपुर
वरिष्ठ नेता और विचारक Lalit Kishore Chaturvedi की स्मृति में आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित ‘प्रो. चतुर्वेदी स्मृति राजस्थान शिरोमणि सम्मान 2026′ इस वर्ष 5 अप्रैल को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम रविवार शाम 4 बजे Maheshwari Public School के सभागार (सेक्टर-4, जवाहर नगर) में होगा, जिसमें राजनीति, सामाजिक और अकादमिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में संत समाज का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। समारोह में श्रीमन्नारायण महाराज आशीर्वचन देंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी ओम अग्रवाल करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री Diya Kumari तथा Madan Rathore मौजूद रहेंगे।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जयपुर की महापौर Manju Sharma और Gopal Sharma भी शिरकत करेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार यह सम्मान उन व्यक्तित्वों को समर्पित है जिन्होंने समाज, शिक्षा, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों को “राजस्थान शिरोमणि सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा।
समारोह के आयोजन में निर्देशक डॉ. मनीषी लोढ़ा तथा संयोजक सुरभि चतुर्वेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आयोजन समिति ने समाज के सभी वर्गों से कार्यक्रम में भाग लेकर इस अवसर को सफल बनाने का आह्वान किया है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘घर से काम नहीं, ऑफिस आओ…’ | प्रेग्नेंट कर्मचारी को WFH न देने पर कोर्ट ने कंपनी पर ₹200 करोड़ ठोका
समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
