भरतपुर के वार्ड वार्ड 43 में बसंत पंचमी पर हुई मां सरस्वती की पूजा

भरतपुर 

वार्ड 43 में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर सभी के लिए सुख शांति, ज्ञान व अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं गईं।

इस अवसर पर पार्षद दीपक मुदगल व वार्डवासियों ने भरतपुर रेंज पुलिस महा निरीक्षक के निजी सहायक वीरेन्द्र शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा सम्मानित होने पर बधाईयां दीं। वार्ड पार्षद के साथ वार्डवासियों ने फेंटा बांधकर दुपट्टा व माला  पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

पार्षद दीपक मुदगल कहा कि आज समाज व सरकारी कार्यालयों में ईमानदारी के साथ न्याय संगत कार्य करने की बहुत आवश्यकता है जिसे कुछ लोग ईमान और धर्म के साथ कर रहे हैं। जिनका सम्मान सरकार व समाज हमेशा करता रहेगा। इससे समाज को प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर वीरेन्द्र शर्मा ने कहा कि उन्होंने हमेशा सत्यता व ईमानदारी के साथ कार्य किया है जिसके कारण उन्हें हर जगह सम्मान प्राप्त हो रहा है।

इस अवसर पर पार्षद चंदा पंडा, प्रकाश चंद गुप्ता, सुरेश शर्मा, रमाकांत शर्मा, संजय गुप्ता, सतीश शर्मा उपस्थित रहे। रामदयाल शर्मा ने आभार प्रकट किया।

अब गहलोत सरकार के मंत्री डा.सुभाष गर्ग के भरतपुर स्थित आवास पर लगे पोस्टर ‘REET के पेपर मिलने का एकमात्र स्थान- राजीव गांधी स्टडी सर्किल’

हाथी पार नहीं कर पा रहे थे रेलवे ट्रैक, IAS ने शेयर किया वीडियो, जानिए फिर क्या हुआ

कर्मचारियों के वेतन के नाम पर हड़पा पौने तीन करोड़ रेलवे को मिला वापस

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Good News: Dearness allowance बढ़ना तय, यहां जानिए डिटेल

बदल गया है DA के कैलकुलेशन का तरीका, जानिए अब किस तरह होगी गणना

February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्‍योहार, देखिए तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट


Budget 2022: राज्य सरकार के कर्मचारियों को NPS कंट्रिब्यूशन पर राहत, जानिए ऐसे होगा फायदा