भरतपुर में स्वर्गीय महेश दत्त पाराशर की द्वितीय पुण्यतिथि पर दो दिवसीय निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। तमन्ना शर्मा को श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
भरतपुर
मोबाइल और स्क्रीन की दुनिया के बीच भरतपुर में दो दिनों तक दिमागी जंग का ऐसा अखाड़ा सजा, जहां जीत केवल मोहरों की नहीं बल्कि सोच, रणनीति और धैर्य की थी। शतरंज प्रेमी स्वर्गीय महेश दत्त पाराशर, सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक, कॉपरेटिव बैंक की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर में बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जयंती नगर स्थित फ्यूचर पॉइंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित शिविर का शुभारंभ स्वर्गीय महेश दत्त पाराशर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद राज्य स्तरीय खिलाड़ियों और शतरंज प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को इस बौद्धिक खेल की बारीकियों से परिचित कराया।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने केवल मोहरों की चालें ही नहीं सीखीं, बल्कि खेल के पीछे छिपी रणनीति, धैर्य और निर्णय क्षमता को भी समझा। प्रशिक्षण के बीच-बीच में शतरंज से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। पूरे आयोजन में बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विशेष बात यह रही कि शिविर में सबसे कम उम्र के प्रतिभागियों के रूप में पलक शर्मा और रुद्राक्ष सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। वहीं समापन अवसर पर ‘शतरंज खेल को जानो’ लिखित प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें तमन्ना शर्मा को श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतिभावान खिलाड़ियों के रूप में तुषार सिंह, धैर्य मूलचंदानी, नीरज शर्मा, सोहिब सिंह और देवांग कुमार को सम्मानित किया गया। आयोजन में सौरभ सिंह और प्रशांत बधेल का विशेष सहयोग रहा।
‘एक बटन और पूरा खाता लॉक’ | RBI ला रहा ‘किल स्विच’—डिजिटल पेमेंट फ्रॉड पर लगेगा डिजिटल ताला
इस अवसर पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद पवन पाराशर, तनिष खंडेलवाल, शुभम शर्मा, दीपेश शर्मा, तुषार सिंह, अर्थ बंसल, नीरज सिंह, रुद्राक्ष सिंह, धैर्य मूलचंदानी, हर्षिता गौतम, तमन्ना शर्मा, साहिब सिंह, शानवी सिंह, लक्ष्य पाराशर, पुष्पेंद्र शर्मा, सचिन सिंह, देवांग चौधरी, अभिषेक पाराशर, अनंत शर्मा, देवांग कुमार, तन्मय चौधरी, सार्थक सिंघल, देवांशु चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था समन्वयक कमलेश पाराशर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया तथा प्रतिभागियों को आमरस वितरित किया गया। आयोजकों ने निकट भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखते हुए नई पीढ़ी के बीच शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
