नागौर के बासनी पुलिया के पास ट्रक और ऑल्टो की भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
नागौर
नागौर में शनिवार को रिंग रोड स्थित बासनी पुलिया के पास ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसने कुछ ही पलों में पूरे इलाके को सन्न कर दिया। तेज रफ्तार ट्रक और ऑल्टो कार की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में कार सवार पीटीआई , पत्नी और बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लगने से हालात और भयावह हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और देखते ही देखते उसमें आग सुलग उठी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी।
बताया जा रहा है कि कार में सवार दो महिलाओं, एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हुई है। मृतकों की शिनाख्त जोधपुर के पावटा बी रोड निवासी जयसिंह (50) पुत्र प्रेमसिंह राजपूत, सुमन कंवर (40) पत्नी जयसिंह, इंद्रवर्धन उर्फ लड्डू (14) पुत्र जयसिंह तथा झुंझुनूं हाल जयपुर निवासी लक्ष्मीकंवर (55) पत्नी विजयसिंह के रूप में हुई। चारों बीकानेर से कार में जोधपुर जा रहे थे।
सदर थाना SHO सुरेश कंस्वा के अनुसार, हादसे में चारों लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सभी शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। कुछ लोगों को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण एक-एक कर सभी ने दम तोड़ दिया।
टक्कर के बाद ट्रक और कार में आग लगने से कुछ समय के लिए स्थिति बेहद भयावह हो गई थी, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक और बड़ा विस्फोटनुमा हादसा टल गया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘एक बटन और पूरा खाता लॉक’ | RBI ला रहा ‘किल स्विच’—डिजिटल पेमेंट फ्रॉड पर लगेगा डिजिटल ताला
30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
