झुंझुनू
गहलोत सरकार के एक बड़बोले मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को अब अपने इलाके में कटरीना कैफ के गालों जैसी सड़क चाहिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर एनके जोशी को यह निर्देश दिए।
दरअसल राजेंद्र गुढ़ा मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे तो लोगों ने खराब सड़कों की शिकायत की। इस पर गुढ़ा ने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर एनके जोशी से कहा कि मेरे गांव में कटरीना कैफ के गालों जैसी सड़कें बननी चाहिए।
मंत्री ने पहले तो अधिकारी से कहा कि सड़क बननी चाहिए, फिर बोले; हेमा मालिनी के गाल जैसी। लेकिन फिर उन्होंने फिर इसमें संशोधन किया और बोले कि हेमा मालिनी अब बूढ़ी हो गई है। उन्होंने जनता से पूछा कि आजकल कौन सी अभिनेत्री है, इस पर वहां मौजूद लोगों ने कटरीना कैफ का नाम लिया, तो मंत्री ने कहा कि कटरीना कैफ के गालों जैसी सड़क मेरे क्षेत्र में बनना चाहिए। आपको बता दें कि बसपा से कांग्रेस में आए राजेंद्र सिंह गुढ़ा को पिछले दिनों राज्य मंत्री बनाया गया है।
स्थानीय बोली में यह बोले राजेंद्र सिंह गुढा
रोड अयां की बणाओ जयां हेमामालिनी का गाल…. अब तो हेमामालिनी बूढ़ी होगी होगी….. मं नयड़ी हीराइना का नाम ही कोनी जाणूं, कुण है… कुण है नयड़ा मं…. कोई कैफ काफ कुणसी है…. कैटरीना कैफ…. कैटरीना कैफ के गालां जयां की सड़क बनणी चाये….
नेता पहले भी देते रहे हैं ऐसे बयान
फिल्म अभिनेत्रियों के गालों जैसी सड़क बनाने के बयान पहले भी दिए जाते रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव ने 2005 में बिहार की सड़कों को लेकर कहा था कि यहां की सड़कें हेमामालिनी के गालों जैसी चिकनी बनेंगी। अक्टूबर 2019 में मध्यप्रदेश के तत्कालीन मंत्री पीसी शर्मा ने खराब सड़कों को भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के गालों जैसा बताकर हेमा मालिनी के गालों जैसी सड़कें बनवाने का बयान दिया था। इसके बाद नवंबर 2019 में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मंत्री कवासी लखमा ने भी हेमामालिनी के गालों जैसी सड़कें बनाने का बयान दिया था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
