अब राजस्थान के कर्मचारियों का DA बढ़ाने का ऐलान, नीचे देखिए पूरा आदेश

जयपुर 

केंद्र सरकार की घोषणा के बाद अब राजस्थान में भी गहलोत सरकार ने राज्य कर्मचारियों का DA चार फीसदी बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को ही मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का DA चार फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था। राज्य सरकार के इस निर्णय से करीब आठ लाख कर्मचारियों और साढ़े चार लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।

Good News: केंद्रीय कर्मचारियों के DA पर लगी मुहर, 4% का हुआ इजाफा | इतनी हो जाएगी अब सैलेरी

कर्मचारियों के NPS को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, कही ये बात

आज गहलोत सरकार ने भी उसी तर्ज पर DA बढ़ने की घोषणा की। वित्त विभाग की ओर से इसके आदेश जारी  किए गए। अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA बढ़कर 42 फीसदी  हो जाएगा। बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी 2023 से लागू होंगी। इसका लाभ पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा।  

 कर्मचारियों की 1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023 तक के महंगाई भत्ते की राशि राजस्थान के प्रावधानों के मुताबिक जीपीएफ खाते में जमा होगी। वहीं नकद भुगतान 1 अप्रैल 2023 से देय होगा यानी अप्रैल महीने का वेतन 1 अप्रैल 2023 को देय होगा। नीचे देखें आदेश