मानवाधिकार दिवस पर विमुक्त-घुमंतु समाज की गूंज | जयपुर में 10 दिसंबर को होगा बड़ा चिंतन-संगोष्ठी कार्यक्रम

विमुक्त-घुमंतु जनाधिकार समिति (Vimukt ghumantu janadhikar samiti) द्वारा 10 दिसंबर 2025 को जयपुर में मानवाधिकार दिवस पर विचार-मंथन कार्यक्रम। मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में समाज के अधिकारों, संरक्षण और मुख्यधारा से जुड़ाव पर चर्चा।

जयपुर 

विमुक्त, घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु जनाधिकार समिति की ओर से मानवाधिकार दिवस पर एक महत्वपूर्ण आयोजन 10 दिसंबर 2025 को जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। समाज के अधिकारों, संरक्षण और मुख्यधारा से जुड़ाव पर केन्द्रित यह कार्यक्रम पाथेय भवन स्थित ‘नारद सभागार, पाठक भवन, मालवीय नगर’ में दोपहर 1:15 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

समिति का कहना है कि स्वतंत्रता संग्राम में अमूल्य योगदान देने के बावजूद आज भी यह समुदाय मुख्य धारा से दूर है और इनके अधिकारों को लेकर गहन विमर्श की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस बार भी विचार-मंथन का यह मंच तैयार किया गया है।

8th Pay Commission पर सरकार ने संसद में दिया बड़ा अपडेट; जानिए कब लागू कर रही है

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि

  • मुख्य अतिथि: ओमप्रकाश देवासी, राज्यमंत्री पंचायतीराज

  • मुख्य वक्ता: जसवंत सिंह खन्नी, से. निवृत्त मुख्य अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्थान

  • कार्यक्रम अध्यक्ष: ओ. पी. अग्रवाल (Chancellor, JECRC University)

  • विशिष्ट अतिथि:

    • ईश्वर योगी, प्रदेशाध्यक्ष नाथ समाज

    • डॉ. राजेन्द्र यादव, अतिरिक्त प्राचार्य, दत्तो माल कॉलेज

आयोजन के संयोजक

  • कार्यक्रम संयोजक: रामकिशोर योगी (क्षेत्र संयोजक, जनाधिकार समिति, राजस्थान)
  • कार्यक्रम सह-संयोजक: श्याम  नायक

समिति ने सभी समाजबंधुओं, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर उपस्थिति की अपील की है ताकि विमुक्त-घुमंतु समाज के अधिकारों और भविष्य पर सार्थक चर्चा आगे बढ़ सके।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

8th Pay Commission पर सरकार ने संसद में दिया बड़ा अपडेट; जानिए कब लागू कर रही है

भारत में Starlink के दाम देखकर यूजर्स शॉक्ड | इतने हजार से प्लान शुरू, ऊपर से किट अलग

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।