Starlink India ने अपने प्लान जारी कर दिए हैं। भारत में Starlink के प्लान 8,600 रुपये से शुरू होंगे और हार्डवेयर किट के लिए 34,000 रुपये अलग से देने होंगे। 30 दिन का ट्रायल और 99.9% अपटाइम का दावा।
नई दिल्ली
Elon Musk की Starlink दुनिया में पहले से ही धूम मचा चुकी है, लेकिन भारत में इसके दाम देखकर इंटरनेट प्रेमियों का मुंह खुला का खुला रह गया है। लंबे समय से लॉन्च को लेकर चर्चा चल रही थी और अब आखिरकार इसके प्लान सामने आ चुके हैं—लेकिन ये “सस्ता इंटरनेट” नहीं है, बिल्कुल भी नहीं.
Starlink India की वेबसाइट के मुताबिक भारत में प्लान की शुरुआत ₹8,600 से होगी। यह तो सिर्फ शुरुआत है—हार्डवेयर किट के लिए ₹34,000 अलग से देने होंगे। किट खरीदने के बाद सेटअप यूज़र खुद भी कर सकता है, और कंपनी का दावा है कि सेटअप होते ही इंटरनेट चलने लगेगा। यूज़र्स को 30 दिन का ट्रायल भी मिलेगा।
Starlink का दावा है कि उसकी सर्विस 99.9% अपटाइम के साथ आती है। यानी इंटरनेट डिसरप्शन की चिंता नहीं। कंपनी का कहना है कि यह इंटरनेट देश के किसी भी कोने में लगाया और इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि ये सीधे स्टारलिंक सैटेलाइट से कनेक्ट होता है। हालांकि फिलहाल यह कई स्थानों पर लिमिटेड दिख रहा है।
ट्रायल पीरियड में अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। Starlink India की वेबसाइट पर प्लान और एवेलिबिलिटी लोकेशन के हिसाब से बदलते हैं, और अलग-अलग प्रोमोशनल ऑफ़र भी दिखते हैं। ध्यान देने वाली बात है कि अभी जो प्लान सामने आए हैं, वे रेसिडेंशियल यूजर्स के लिए हैं। Starlink Roam जैसे प्लान कंपनी अलग से ऑफर करती है—दूसरे देशों की तरह कार की छत पर एंटेना माउंट करने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं।
भारत में कौन-कौन सी सेवाएं आएंगी, यह अभी साफ नहीं है। लेकिन Starlink India की वेबसाइट ने एवेलिबिलिटी चेक करने का विकल्प दिया है—पिन कोड डालते ही अधिकांश जगहों पर एक ही जवाब मिलता है: “आपके लोकेशन पर सर्विस उपलब्ध नहीं है।”
यूज़र्स ईमेल आईडी डालकर नोटिफिकेशन के जरिए अपडेट पा सकते हैं। Starlink एंटेना किट को कहीं भी ले जाकर इस्तेमाल करने की सुविधा भी बताई गई है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
