FIR से नाम गायब करने की ‘कीमत’ तय | ASI 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भरतपुर (Bharatpur) के रुपबास थाने में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई प्रवीण शर्मा को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह एफआईआर से नाम हटाने के बदले रिश्वत मांग रहा था।

भरतपुर 

पुलिस फाइल से नाम हटवाने का सौदा चल रहा था और रकम तय हो चुकी थी। लेकिन जैसे ही रिश्वत की रकम हाथ में आई, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पूरा खेल वहीं खत्म कर दिया। भरतपुर के रुपबास थाने में तैनात एक एएसआई को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी की पहचान एएसआई Praveen Sharma के रूप में हुई है। आरोप है कि वह एक एफआईआर से आरोपी का नाम निकलवाने के बदले परिवादी से रिश्वत की मांग कर रहा था।

14.2 किलो का सिलेंडर, पर गैस 10 किलो! | LPG सप्लाई संकट के बीच बड़ा प्लान

मामले की शिकायत मिलने के बाद Anti Corruption Bureau Rajasthan ने पहले पूरे प्रकरण का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर सोमवार को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। इसके बाद एडिशनल एसपी Amit Singh के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के मुताबिक जैसे ही परिवादी ने एएसआई को 12 हजार रुपये दिए, एसीबी की टीम ने मौके पर ही दबिश देकर उसे रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।

यह कार्रवाई Roopbas Police Station क्षेत्र में की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी एएसआई से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में कोई और व्यक्ति तो शामिल नहीं है।

गार्ड रूम में खून से लथपथ मिला शव | जयपुर में सिक्योरिटी गार्ड का पत्थर से सिर कुचलकर कत्ल

10वीं के रिजल्ट का दिन कन्फर्म | राजस्थान बोर्ड ने बता दी फाइनल डेट

सूत्रों के अनुसार एसीबी टीम आरोपी के अन्य ठिकानों की भी पड़ताल कर सकती है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह रिश्वतखोरी का सिलसिला पहले से तो नहीं चल रहा था। फिलहाल एसीबी पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘घर से काम नहीं, ऑफिस आओ…’ | प्रेग्नेंट कर्मचारी को WFH न देने पर कोर्ट ने कंपनी पर ₹200 करोड़ ठोका

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।