जयपुर के करधनी थाना इलाके में निवारू पुलिया के पास प्लास्टिक के कट्टे में बंद अर्द्धजला युवक का शव मिला। पहचान छिपाने के लिए केमिकल डालकर जलाने की कोशिश की गई। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।
जयपुर
जयपुर में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक खाली प्लॉट में प्लास्टिक के कट्टे में बंद एक युवक का अर्द्धजला शव मिला। पहचान मिटाने के लिए हत्यारों ने शव पर केमिकल डालकर आग लगा दी, लेकिन लाश पूरी तरह नहीं जल पाई। घटना की सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।
एडिशनल डीसीपी (वेस्ट) राजेश कुमार गुप्ता के मुताबिक, सुबह करीब 6:30 बजे राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर संदिग्ध हालत में पड़े शव की सूचना दी। सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। निवारू पुलिया से कुछ ही दूरी पर स्थित एक खाली प्लॉट में जाकर देखा तो प्लास्टिक के बड़े कट्टे में बंद युवक का अर्द्धजला शव पड़ा मिला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए और पूरे इलाके की बारीकी से जांच की।
प्रथम दृष्टया पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि युवक की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई थी। इसके बाद शव को प्लास्टिक के बड़े कट्टे में बांधकर देर रात यहां लाकर फेंका गया, ताकि अपराध को छिपाया जा सके।
हत्यारों ने मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे और शरीर पर ज्वलनशील केमिकल डालकर आग लगा दी। हालांकि शव पूरी तरह नहीं जल पाया, जिससे पुलिस को जांच में कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पहचान होते ही हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों तक पहुंचने का रास्ता साफ हो सकता है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
डॉलर पर RBI का ‘सर्जिकल वार’ | बैंकों को अतिरिक्त डॉलर बेचने होंगे, रुपये में दिख सकती
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
