जयपुर (Jaipur) के चाकसू (Chaksu) में पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या (Murder) कर दी और फिर खुद आत्महत्या की कोशिश की। आरोपी पूरी रात पत्नी की लाश के पास बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
जयपुर
जयपुर के चाकसू इलाके में पति-पत्नी के झगड़े ने ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया कि एक घर की रात खून से रंग गई। गुस्से में आए पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन मौत से पहले ही उसका हौसला जवाब दे गया और वह पूरी रात पत्नी की लाश के पास बैठा रहा।
यह सनसनीखेज मामला चाकसू थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सांगानेर के श्योपुर निवासी सुनीता (25) के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2020 में चाकसू के स्वामी का बास गांव निवासी रामवतार रैगर से हुई थी। दोनों पति-पत्नी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में रहते थे।
सनसनी पर लगाम; सरकार ने रोकी टीवी चैनलों की टीआरपी | 4 हफ्ते तक नहीं आएगी रेटिंग रिपोर्ट
अब टैक्स वेबसाइट पर मिलेगा ‘कर साथी’ | AI असिस्टेंट के साथ इनकम टैक्स की नई साइट लॉन्च
बताया जा रहा है कि रामवतार काफी समय से बेरोजगार था और इसी बात को लेकर घर में अक्सर तनाव बना रहता था। शुक्रवार देर रात भी किसी बात पर दोनों के बीच तीखी कहासुनी हो गई। गुस्से में रामवतार ने चाकू उठाया और पत्नी पर हमला कर दिया। संघर्ष के दौरान कमरे की दीवारों और फर्श पर खून के छींटे फैल गए।
पत्नी की हत्या के बाद रामवतार ने भी उसी चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन डर के कारण वह बीच में ही रुक गया। इसके बाद वह रातभर कमरे में फर्श पर पड़ी पत्नी की लहूलुहान लाश के पास बैठा रहा।
सुबह करीब छह बजे जब परिजनों ने कमरे के पास पहुंचकर देखा तो दरवाजे के पास सुनीता का शव पड़ा था और पास ही रामवतार दीवार की ओर मुंह करके बैठा था। यह दृश्य देखकर घर में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही चाकसू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घायल अवस्था में मिले रामवतार को पहले अस्पताल भिजवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाकसू सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतका के भाई मुकेश ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एक छोटे से घरेलू विवाद ने जिस तरह एक घर को उजाड़ दिया, उसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
डॉलर पर RBI का ‘सर्जिकल वार’ | बैंकों को अतिरिक्त डॉलर बेचने होंगे, रुपये में दिख सकती
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
