गहलोत सरकार ने भी किया राज्य कर्मचारियों का DA बढ़ाने का ऐलान

जयपुर 

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप राजस्थान की गहलोत सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के DA में चार फीसदी का इजाफा करने की घोषणा कर दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने आज ही केंद्रीय कर्मचारियों का डीए चार फीसदी बढ़ाने को मंजूरी दी थी। इसके तत्काल बाद राजस्थान सरकार ने भी इसकी मंजूरी दे दी है। गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। 

Good News: केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़ाने का ऐलान, जानिए कितना हुआ इजाफा

आदेशों के अनुसार अब राज्य कर्मचारियों का DA भी अब बढ़कर 38 फीसदी हो गया है। सरकार की घोषणा का राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर को फायदा होगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 1 जुलाई, 22 से मिलेगी। इससे राजकोष पर करीब 1096 करोड़ का भार आएगा।

रेलवे के लाखों कर्मचारियों को बोनस का ऐलान, 11.56 लाख कर्मचारियों को होगा इसका फायदा, जानिए कितना मिलेगा

1096 करोड़ का भार पड़ेगा
सीएम गहलोत ने ट्वीट किया- केन्द्र सरकार घोषणा पहले करती है परन्तु इसका अमल काफी समय बाद होता है जबकि हमारी सरकार घोषणा के साथ बढ़ी हुई राशि का अविलंब वितरण भी करती है। कर्मचारी हित में की गई आज की घोषणा को लागू करने में राज्य कोष से 1096 करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय होगा। राज्य सरकार के इस निर्णय से करीब साढ़े लाख कर्मचारियों और साढ़े तीन लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।

Good News: केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़ाने का ऐलान, जानिए कितना हुआ इजाफा

रेलवे के लाखों कर्मचारियों को बोनस का ऐलान, 11.56 लाख कर्मचारियों को होगा इसका फायदा, जानिए कितना मिलेगा

UP में भीषण सड़क दुर्घटना: ट्रक से टकराई बस, आठ की मौत, 25 घायल

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, भरभरा कर गिरा मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार, चार बच्चों की मौत

कार में पीछे बैठने वालों को भी अब बांधनी होगी सीट बेल्ट, आदेश जारी, इस डेट से लागू होगा ये नियम वरना भरना होगा जुर्माना

भरतपुर में जलती चिता से निकाला महिला का अधजला शव, ससुराल पक्ष के लोग फरार | पीहर पक्ष का आरोप; जमीन विवाद में की गई हत्या

सात लाख कर्मचारियों को जल्दी मिल सकती है खुशखबर, बोनस देने की तैयारी में सरकार

केंद्र के अब सभी विभागों में मिलेगा यह अलाउंस, पूरी करनी होगी यह शर्त