दौसा
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के जिलाध्यक्ष भगवान वर्मा व जिला संयोजक एन. आर. बालोत के नेतृत्व में जिला कलेक्टर दौसा को 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम दिया गया, जिसमें कर्मचारियों की वेतन विसंगति, पदोन्नति, स्थानांतरण, नियमितीकरण जैसी प्रमुख मांगों को रखा गया।
बेरहम रात: पिता ने चार मासूमों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद फांसी पर झूल गया
कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महासंघ संघर्षरत
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भगवान वर्मा व जिला संयोजक एन. आर. बालोत ने कहा कि राज्य के विभिन्न कर्मचारी लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। महासंघ इन मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है।
ज्ञापन में प्रबोधक, पैराटीचर, शिक्षाकर्मी, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिका, जनता जल योजना कर्मी, प्रेरक, पंचायत सहायक, मंत्रालयिक कर्मचारी, शारीरिक शिक्षक, प्रधानाचार्य, व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, नर्सिंग कर्मी सहित विभिन्न काडर की समस्याओं को शामिल किया गया है।
अब डिग्री के लिए जरूरी होगा IKS, UGC का नया नियम छात्रों के लिए बड़ी शर्त
सैकड़ों पदाधिकारी रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने के दौरान महासंघ के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से धर्मपाल मीणा, प्रेम प्रकाश उमरवाल, प्रहलाद फाटक्याजी, बी.पी. सिंह नरूका, रेखा शर्मा, वंदना कंवर, जितेंद्र सैनी, अशोक भागोती, विनोद मीणा, दयाराम खटाना, दिनेश मीणा, टिकेंद्र सिंह, धर्मराज शर्मा, अखिलेश शर्मा, कमलेश शर्मा, गोपाल गुरु, रघुवीर व्यास, मुकेश सैनी, अभय सक्सेना, कालूराम मालपुरिया, राजेश गुर्जर सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कर्मचारियों की मांगों को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
एसीबी का बड़ा एक्शन, कॉलेज सचिव और बाबू ₹15,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
अब डिग्री के लिए जरूरी होगा IKS, UGC का नया नियम छात्रों के लिए बड़ी शर्त
बेरहम रात: पिता ने चार मासूमों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद फांसी पर झूल गया
रेलवे के 85,000 कर्मचारियों का प्रमोशन लटका, बोर्ड के फैसले से हड़कंप
पति के थप्पड़ से टूटी चार महीने की गर्भवती अंजलि, फांसी लगाकर दी अपनी जान
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
