भरतपुर
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीपीएम एसटीसी कॉलेज के सचिव संतोष कुमार और बाबू मोहित कुमार को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भरतपुर इकाई द्वारा की गई।
बेरहम रात: पिता ने चार मासूमों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद फांसी पर झूल गया
कैसे फंसे आरोपी?
एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि परिवादी की शिकायत पर यह ट्रैप बिछाया गया था। परिवादी का आरोप था कि संतोष कुमार और मोहित कुमार ने उसकी उपस्थिति कम दिखाकर परेशान किया और स्कॉलरशिप दिलाने के बदले ₹25,500 की रिश्वत मांगी।
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी रेंज भरतपुर के डीआईजी राजेश सिंह के सुपरविजन में और एएसपी अमित सिंह के नेतृत्व में जाल बिछाया गया। जैसे ही आरोपियों ने ₹15,000 रिश्वत की पहली किश्त ली, एसीबी टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
अब डिग्री के लिए जरूरी होगा IKS, UGC का नया नियम छात्रों के लिए बड़ी शर्त
पूछताछ जारी, हो सकते हैं और खुलासे
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आगे की पूछताछ जारी है। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। इस कार्रवाई से शिक्षा संस्थानों में भ्रष्टाचार को लेकर हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि आगे और कौन-कौन इस जांच के दायरे में आता है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
अब डिग्री के लिए जरूरी होगा IKS, UGC का नया नियम छात्रों के लिए बड़ी शर्त
बेरहम रात: पिता ने चार मासूमों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद फांसी पर झूल गया
रेलवे के 85,000 कर्मचारियों का प्रमोशन लटका, बोर्ड के फैसले से हड़कंप
पति के थप्पड़ से टूटी चार महीने की गर्भवती अंजलि, फांसी लगाकर दी अपनी जान
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
