दौसा
‘नहीं सहेगा राजस्थान’ के तहत दौसा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर के गांधी तिराहे पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध धरना, प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस में कार्यकर्ता भ्रष्टाचार, पेपर लीक, दलित अत्याचार, बलात्कार, बेरोजगारी जैसे मुद्दों के नारे लिखी तख्तियां लिए चल रहे थे।
एक ही परिवार के चार लोगों को काट डाला, फिर हत्यारे सभी की बॉडी घसीटकर आंगन तक लाए और आग लगा दी
इस मौके पर धरने को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की राजस्थान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज राजस्थान प्रदेश को भ्रष्टाचार में नंबर 1, पेपर लीक में नंबर 1, दलित अत्याचार में नंबर 1, बलात्कार में नंबर 1, बेरोजगारी में नंबर 1 की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 18 से 20 बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।
अभियान के जिला संयोजक और पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान देश में नंबर 1 पर है। उन्होंने कहा कि रीट पेपर लीक मामले को सीबीआई जांच करती तो गहलोत सरकार के कई मंत्री व कांग्रेस के बड़े नेता जेल जाते।
धरने को सुरेश घोसी, रतन तिवारी, राजकुमार जायसवाल, महावीर डोई, ऋषभ शर्मा, पूरण सैनी, लक्ष्मी रेला, राजेन्द्र सिंघा ने भी संबोधित किया। इन नेताओं ने कहा कि आज राजस्थान पर 5 लाख करोड़ का कर्ज है। राजस्थान के 14% स्कूलों में बिजली व 90% स्कूलों में कंप्यूटर नहीं है। राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों के 3500+ पद खाली हैं। राजस्थान के 90% सरकारी कॉलेजों में प्राध्यापक नियुक्त नहीं हैं।
धरना प्रातः 10:30 से 1:00 बजे तक दिया गया। तत्पश्चात भाजपा पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति को माला अर्पित कर पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में सभी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए नेहरू गार्डन पहुंचे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व संयोजक दीपक जोशी ने बताया कि धरना प्रदर्शन पदयात्रा कार्यक्रम में मुरारीलाल आभानेरी, नासिर खान, महेंद्र तिवारी, जसवंत बेनीवाल, विनोद सांवरिया, विनोद कुमार शर्मा, डॉ. मुकेश शर्मा,अशोक शर्मा, दीपक रावत, पुष्पा घोसी, उर्मिला जोशी, संतोष कंवर, विपिन डण्डोरिया, अश्विनी जोशी, नरेंद्र सोती, किरण डोरिया, सपना मीणा, सरोज मीणा, रुकमणी पांचाल,आशा मीणा, मनीष वैद्य, अजय मीणा, मुरारी धोकरिया, भूपेंद्र सिंह राजावत, इफरार खान, साहिल खान, शरीफ भाई, अब्दुल हनीफ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
‘नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
एक ही परिवार के चार लोगों को काट डाला, फिर हत्यारे सभी की बॉडी घसीटकर आंगन तक लाए और आग लगा दी
UPA ने उतारा पुराना चोला, अब बना ‘INDIA’ | 26 विपक्षी दलों की मीटिंग के बाद खरगे ने किया ऐलान
कुलदीप हत्याकांड का VIDEO आया सामने, बदहवास भागते दिखे यात्री
राजस्थान हाईकोर्ट ने इन पदों के लिए निकाली भर्ती, इस डेट तक कर अप्लाई